फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न, अरुण कुमार प्रजापति लगातार छठवीं बार बने अध्यक्ष Livestock Extension

सिद्धार्थनगर। जनपद सिद्धार्थनगर में पशुधन प्रसार अधिकारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव कार्यक्रम पशु चिकित्सालय नौगढ़ सदर परिसर में शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से आए पशुधन प्रसार अधिकारियों ने सहभागिता निभाई तथा संगठन की मजबूती और कर्मचारी एकता का संदेश दिया।

Screenshot 20260507 153457

अधिवेशन की अध्यक्षता वर्तमान जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री अवनीश त्रिपाठी द्वारा किया गया। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की ओर से पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार को चुनाव अधिकारी नामित किया गया था। वहीं उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी नौगढ़ सदर डॉ. राज बहादुर यादव पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान संघ पदाधिकारियों द्वारा उपस्थित अधिकारियों का पुष्प गुच्छ, माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके बाद जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने पुरानी कार्यकारिणी को औपचारिक रूप से भंग करते हुए नई कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया।

चुनाव अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार ने अध्यक्ष, मंत्री समेत सभी छह पदों की घोषणा करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ की। सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से अरुण कुमार प्रजापति को लगातार छठवीं बार निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुना गया। इसके अलावा अवनीश त्रिपाठी मंत्री, अरुण कुमार उपाध्यक्ष, अश्वनी मिश्रा संयुक्त मंत्री, अरविंद चौधरी कोषाध्यक्ष तथा अमित यादव ऑडिटर पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।

संगठन विस्तार के तहत रमेश चंद, राजेश कुमार एवं देवेंद्र प्रताप को संरक्षक तथा अरुण कुमार पांडे को संगठन मंत्री नामित किया गया।

अधिवेशन में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष अनिल सिंह एवं कोषाध्यक्ष महेश्वर पांडेय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। संघ की ओर से उनका भी माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र देकर सम्मान किया गया।

चुनाव संपन्न होने के बाद सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ विकासखंड क्षेत्र का भ्रमण कर संगठन की एकजुटता का प्रदर्शन किया।

नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि साथियों द्वारा दिए गए विश्वास और समर्थन के लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे तथा कर्मचारियों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य करते रहेंगे।

वहीं राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि पशुधन प्रसार अधिकारी संघ परिषद का महत्वपूर्ण घटक संगठन है और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए परिषद हर संभव प्रयास करेगा।

कार्यक्रम में बृज किशोर गुप्ता, शशांक प्रभाकर चौधरी, अनिल साहनी, शैलेंद्र यादव, शैलेंद्र द्विवेदी, अखिलेश साहनी, जयराम यादव समेत जनपद भर के अनेक कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

Views: 98

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।