फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*डीएम ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण* *व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई, दवा वितरण, चिकित्सकीय व्यवस्थाओं एवं मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर, ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड सहित समस्त वार्ड, दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी तथा रजिस्ट्रेशन काउंटर का गहन निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों से बातचीत कर उपचार, दवा उपलब्धता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के संबंध में फीडबैक लिया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वच्छता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा नियमित रूप से सैनिटाइजेशन एवं सफाई कार्य सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अस्पताल में पेयजल, शौचालय एवं प्रतीक्षालय की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया और आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को समय से उपस्थित रहकर पूरी संवेदनशीलता के साथ मरीजों का उपचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। दवा वितरण कक्ष में दवाओं की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए उन्होंने आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अस्पताल प्रशासन को निर्देशित किया कि मरीजों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा अस्पताल में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार किया जाए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला अस्पताल (पुरुष) डॉ0 पुष्पेन्द्र कुमार सहित संबंधित चिकित्सक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।

Views: 141

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।