आगरा पहुंची पहली ऑल वीमेन इंटरसिटी बस:चालक से लेकर सभी स्टाफ महिला, केवल महिला यात्रियों ने किया सफर
आगरा पहुंची पहली ऑल वीमेन इंटरसिटी बस:चालक से लेकर सभी स्टाफ महिला, केवल महिला यात्रियों ने किया सफर
आगरा। आगरा में ऑल वीमेन इंटरसिटी बस सेवा की शुरुआत हो चुकी है। दिल्ली से पहली बार बस आगरा पहुंची। इस बस की खास बात है कि इसमें ड्राइवर, कंडक्टर से लेकर सभी स्टाफ महिला ही हैं। इसमें सभी यात्री भी महिला ही थीं। बस से आगरा पहुंची महिलाओं ने सफर को बेहद यादगार और सुविधाजनक बताया। महिलाओं को बेहतर और सुरक्षित सफर उपलब्ध कराने के लिए न्यूगो कंपनी ने कदम आगे बढ़ाया है। न्यूगो कंपनी की ओर से सफल ऑल वीमेन इंटरसिटी बस सेवा की शुरुआत की। ग्रीनसेल मोबिलिटी के तत्वावधान में दिल्ली से चलकर वीमेन इंटरसिटी बस सेवा आगरा पहुंची। जिसका संचालन कुशल और अनुभवी महिला पायलट, इन-बस होस्ट की एक टीम द्वारा संचालित किया गया था। दुनिया की पहली महिला इंटरसिटी बस आगरा आयी। ऑल वीमेन इंटरसिटी बस को कुशल और अनुभवी महिला पायलट, इन-बस होस्ट की एक टीम द्वारा संचालित किया गया था। इसमें सभी यात्री महिला थीं।
न्यूगो की ओर से ऑल वीमेन इंटरसिटी बस राइड के लिए, महिला पायलट को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। दिल्ली से आगरा महिला चालक ही इस बस को राइड करके आगरा लाई। इलेक्ट्रिक बस ब्रांड न्यूगो महिलाओं के रोजगार को बढ़ावा दे रही है। बस में सफर कर आगरा आई महिलाओं ने बताया कि सफर बेहद आरामदायक और सुविधाजनक रहा। पहली बार किसी बस में ट्रेवल किया, जिसमें चालक से लेकर सभी स्टाफ महिलाएं हैं। उन्हें बड़ी खुशी हुई कि एक महिला ड्राइवर बहुत ही सुरक्षित तरीके से सबको दिल्ली से लेकर आगरा पहुंची। ये महिला सशक्तिकरण का एक बड़ा उदाहरण है। बस में जो सुविधाएं हैं, वो भी बहुत अच्छी हैं।
बस कम कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए समर्पित है। यात्रियों को पर्यावरण के अनुकूल यात्रा के लिए न्यूगो की इलेक्ट्रिक बस सेवा एक बेहतर विकल्प है। बसों को सीसीटीवी सर्विलांस, आरामदेह सीटिंग के साथ प्रशिक्षित कोच होस्ट की सुविधा भी है।
सर्वोच्च प्राथमिकताओं के रूप में सुरक्षा और आराम के साथ, न्यूगो दिल्ली-चंडीगढ़, दिल्ली-देहरादून, दिल्ली-आगरा, दिल्ली-जयपुर, आगरा-जयपुर, इंदौर-भोपाल, बैंगलोर-तिरुपति और हैदराबाद-विजयवाड़ा सहित देश के कुछ सबसे लोकप्रिय गंतव्यों के बीच चलाई जा रही है।
आरएसएस के कार्यकताओं ने विधर्मियों,जिहादियों से जागरूकता के लिए 250 हिन्दू बहनों को दिखाई द केरला स्टोरी फिल्म
आरएसएस के कार्यकताओं ने विधर्मियों,जिहादियों से जागरूकता के लिए 250 हिन्दू बहनों को दिखाई द केरला स्टोरी फिल्म
भविष्य में विधर्मियों के द्वारा द केरला स्टोरी जैसी घटनाओं से बचने के लिए युवाओं को फिल्म जरूर देखनी चाहिए:- विभाग प्रचारक आनंद कुमार
शमसाबाद,आगरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रेरणा से बुधवार को संजीव शर्मा के नेतृत्व में फतेहाबाद जिले की माता बहनों को द केरला स्टोरी जो कि सत्य घटना पर आधारित है। जिसमें जिहादी मानसिकताओं के द्वारा बहला-फुसलाकर हिंदू लड़कियों को इस्लाम धर्म स्वीकार करा कर उनको मानव बम बनाना ऐसा इस फिल्म के माध्यम से दिखाया गया है, हिंदू बहन बेटियों में हिंदू धर्म, हिंदू संस्कृति को जानने तथा इस्लाम की गंदगी को प्रदर्शित किया गया है। जिसमें बुधवार पन्ना पैलेस में हिंदू बहन बेटियों की संख्या 250 रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आगरा विभाग के प्रचारक आनंद कुमार का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ में फतेहाबाद जिले के प्रचारक कुलदीप कुमार, महानगर प्रचारक ललित,जिला कार्यवाह महिपाल, सह जिला विधार्थी प्रमुख अंकित रघुवंशी,विहिप से बंटी ठाकुर, विमल तिवारी,पंकज शर्मा,हरिकेश,राजू शर्मा,राहुल परिहार, लवकेश, टिंकू आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
वरुण परिवार के पंकज कुमार ने हासिल किया 94 प्रतिशत अंक, मिल रही बधाइयाँ

सड़क दुर्घटना में पुलिस की भूमिका पर ग्रामीणों में आक्रोश पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्नचिन्ह
सड़क दुर्घटना में पुलिस की भूमिका पर ग्रामीणों में आक्रोश
पुलिस की कार्यशैली पर लगा प्रश्नचिन्ह
फतेहाबाद। थाना डौकी क्षेत्र में आगरा- फतेहाबाद मार्ग पर कछपुरा गांव के ‘पास तेज रफ्तार कार के रौंदने से तीन बच्चों की मौत के मामले में पुलिस की कार्यशैली को लेकर गांव के लोगों में आक्रोश है। दुर्घटना करने वाली कार से सिपाही द्वारा पैसे निकालने का वीडियो वायरल होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने पैसे निकालने वाले सिपाही, प्रभारी निरीक्षक व एसीपी फतेहाबाद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी किया गया है। जिस समय एक ही मां के 3 बच्चों की मौत हुई थी उस समय पर पुलिस के द्वारा गाड़ी से मोटी रकम निकाली गई। क्षेत्र में गांव के अंदर किसी घर में चूल्हे नहीं जलेपुलिस अपना घिनौना कार्य कर रही थी इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद इस मामले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं की है आपको बता दें कि स्कूल जाने के लिए एक ही परिवार के 6 बच्चे सड़क किनारे खड़े थे। तभी कार चालक ने अपनी गाड़ी को जान से मारने की नियत से बच्चों के ऊपर चढ़ा दिया जिसमें मौके पर तीन बच्चों की मौत हो गई और अन्य का इलाज हॉस्पिटल में चल रहा है ग्रामीणों का आरोप है कि घटना के 1 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। और गाड़ी में से पैसे निकालने लगे पैसे निकालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है
गांव बास महापत के ग्रामीण चंदन सिंह तोमर ने बताया कि उन्होंने इस मामले में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. मंजू भदौरिया, विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण सुमन पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह सहित अन्य नेताओं से शिकायत की है।
अयोध्या :—– *हिन्दी दैनिक जनमोर्चा के संपादक बरिष्ट पत्रकार शीतला सिंह का निधन*
आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।
आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।
उसके आभूषण, 85 हजार रुपये हड़प लिए। अब बदनाम करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। विवाहिता के अनुसार रोहिणी दिल्ली निवासी आरोपित को उसने भाई की नजर से देखा। उसे गुमराह करके नकदी-जेवरात ले लिए।अब आरोपित उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। कहता है कि पति को तलाक देेकर उसके साथ रहो। मौसेरे भाई की बातें सुनकर वह हैरान रह गई। आरोपित से करीबी रिश्ता होने के चलते वह चुप रही। जिससे उसका दुस्साहस बढ़ गया। अपने नकदी-जेवरात लौटाने की कहा तो अपहरण की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपित के पास उसके कई फोटो हैं। जिन्हें एडिट करके आपत्तिजनक बना लिया है।उन्हें सोशल मीडिया और रिश्तेदारों में प्रसारित करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। इसकी जानकारी स्वजन को दी, उन्होंने अभियोग दर्ज कराने का साहस दिया। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।
आगरा में ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता को उसका मौसेरा भाई ही ब्लैकमेल कर रहा है।
उसके आभूषण, 85 हजार रुपये हड़प लिए। अब बदनाम करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध अभियोग दर्ज कराया है। विवाहिता के अनुसार रोहिणी दिल्ली निवासी आरोपित को उसने भाई की नजर से देखा। उसे गुमराह करके नकदी-जेवरात ले लिए।
अब आरोपित उससे फोन पर अश्लील बातें करता है। कहता है कि पति को तलाक देेकर उसके साथ रहो। मौसेरे भाई की बातें सुनकर वह हैरान रह गई। आरोपित से करीबी रिश्ता होने के चलते वह चुप रही। जिससे उसका दुस्साहस बढ़ गया। अपने नकदी-जेवरात लौटाने की कहा तो अपहरण की धमकी देने लगा। पीड़िता के अनुसार आरोपित के पास उसके कई फोटो हैं। जिन्हें एडिट करके आपत्तिजनक बना लिया है।उन्हें सोशल मीडिया और रिश्तेदारों में प्रसारित करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांग रहा है। इसकी जानकारी स्वजन को दी, उन्होंने अभियोग दर्ज कराने का साहस दिया। प्रभारी निरीक्षक ताजगंज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अभियोग दर्ज किया है। उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
अयोध्या:———– *प्रापर्टी डीलर को धमकी देकर पांच लाख रुपये के रंगदारी माँगने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*
आगरा युवती ने युवक पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप प्यार के झूठे जाल में फंसा कर कराया धर्म परिवर्तन
आगरा युवती ने युवक पर लगाया धर्म परिवर्तन का आरोप
प्यार के झूठे जाल में फंसा कर कराया धर्म परिवर्तन
अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप
धर्म परिवर्तन कर किया निकाह
निकाह के बाद दिया तीन तलाक
न्यायालय के आदेश के बाद हुआ मुकदमा दर्ज़
थाना रकाबगंज क्षेत्र का मामला.


