_*दिव्यांगजनों के चिन्हांकन शिविर का आयोजन 04 मई से प्रारम्भ*_
रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया है कि दिव्यांगजन को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों के प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकता के अनुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने उद्देश्य से विकास खण्ड स्तर पर वृहद चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आयोजित होने वाले चिन्हांकन शिविर में कृत्रिम अंग/सहायक उपरकरण योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, शल्य चिकित्सा योजना, जे0ई0एस0/जेई0 (संचारी रोग) एवं दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट योजनाओं/कार्यक्रमों का चिन्हांकन किया जायेगा।
जिलाधिकारी ने विकास खण्डों पर 10 बजे से 03ः00 बजे तक आयोजित होने वाले शिविर की तिथियों के बारे में बताया है कि 04 मई 2026 को विकास खण्ड महराजगंज, 05 मई को बछरावां में, 06 मई को शिवगढ़ में, 07 मई को हरचन्दपुर, 08 मई को सतावं, 11 मई को खीरों, 12 मई को सरेनी, 13 मई लालगंज, 14 मई अमावां, 15 मई राही, 16 मई जगतपुर, 18 मई ऊँचाहार, 19 मई रोहनियां, 20 मई डलमऊ, 21 मई दीनशाहगौरा, 22 मई सलोन, 23 मई डीह एवं 25 मई को विकास खण्ड छतोह में दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जायेगा।
Views: 190

