फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिंहेश्वरी शक्तिपीठ में गूंजा शस्त्र पूजन का जयघोष

 

प्रभुराम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट और अखिल क्षत्रिय महासभा के संयुक्त

तत्वावधान में हुआ आयोजन, विधि-विधान से संपन्न हुआ शस्त्र पूजन

सिद्धार्थनगर। विजयादशमी के पावन पर्व पर सिद्धार्थनगर मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक माता सिंहेश्वरी शक्तिपीठ के दरबार में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास और धार्मिक परंपराओं के साथ संपन्न हुआ। प्रभुराम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट सिद्धार्थनगर तथा अखिल क्षत्रिय महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में नगर के सैकड़ों गणमान्य नागरिक अपने-अपने शस्त्र लेकर शामिल हुए। पंडित दिव्यांशु महाराज और पंडित शारदा महाराज ने विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रभुराम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि शस्त्र पूजन भारतीय परंपरा, आत्मरक्षा और धर्म-संस्कृति की रक्षा के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को अपने देश, संस्कृति और मान-सम्मान की रक्षा के प्रति जागरूक रहना चाहिए।

उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष अजय कसौधन ने कहा कि व्यापारियों को अपनी मेहनत से अर्जित संपत्ति के साथ-साथ अपनी सुरक्षा के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने समाज से आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

अखिल क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष भूपनारायण सिंह राजन ने भी विचार रखे। वहीं, सर्वजनहित पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम नारायण चौबे ने समाज में एकता और संगठन की भावना मजबूत करने तथा देश की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध रहने की अपील की।

कार्यक्रम में भीमचंद कसौधन, शुभम श्रीवास्तव, अजीत सिंह, पीयूष चौबे, सुभाष चंद्र त्रिपाठी, हरेंद्र बहादुर सिंह, फतेह बहादुर सिंह, ओमप्रकाश, जयप्रकाश अग्रहरी, कृष्णा अग्रहरि, इंद्रेश त्रिपाठी, आनंद अग्रहरि और सभासद फतेह बहादुर सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन ने विजयादशमी के अवसर पर धार्मिक आस्था, परंपरा और सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया।

 

Views: 75

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।