फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
समानता और कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति थे भारत रत्न बाबा साहब- विधायक स्कूल चलो अभियान के तहत बच्चों को वितरित किया निशुल्क पाठ्य पुस्तक।

 

सलोन  रायबरेली प्रदेश सरकार द्वारा 1 अप्रैल से 15 अप्रैल के मध्य स्कूल चलो अभियान एवं निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। सलोन क्षेत्र के ग्राम पंचायत बघौला में प्रधान प्रतिनिधि अरविंद मौर्या द्वारा आयोजित श्रमिक सम्मान समारोह में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार द्वारा ग्राम पंचायत के चारों विद्यालय उच्च प्रा. वि. बघौला प्रा. वि. बघौला तरकोल फरीद गढ़ के बच्चों को निशुल्क पाठ पुस्तक का वितरण कर बच्चों को बाबा साहब का संदेश शिक्षित बनो तथा शुभकामनाएं दी। क्षेत्रीय विधायक द्वारा मनरेगा में 100 दिन से अधिक काम करने वाले 101 श्रमिकों को अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर उन्हें सम्मानित किया। क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार ने कहा कि बाबा साहब समानता एवं कर्तव्य निष्ठा की प्रतिमूर्ति थे शिक्षा और स्वाभिमान का मार्ग दिखाने वाले महानतम अर्थशास्त्री बाबा साहब की सोच और सपने को हम सब मिलकर आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि आज बेसिक शिक्षा में बेहतर शिक्षा बच्चों को दी जा रही है समय से पुस्तक उपलब्ध कराई जा रही हैं अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें। राहुल सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के प्रथम चरण का आज अंतिम दिन है इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा बच्चों को निशुल्क पाठ पुस्तक वितरण कर बेसिक शिक्षा को मजबूती प्रदान किया गया है जिसके लिए बेसिक शिक्षा परिवार उन्हें धन्यवाद देता है। कार्यक्रम का संचालन एस.एस पाण्डेय एवं धन्यवाद अरविंद मौर्या द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर डॉक्टर सत्य प्रकाश यादव खंड शिक्षा अधिकारी,मनीष श्रीवास्तव ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, प्रीति सिंह ,प्रियंवदा अजय शुक्ला ,रमेश कुमार गौड़, नीलम निशंक, महादेव द्वारा स्कूल चलो अभियान पर विचार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में रमाशंकर मौर्य ,अजय सिंह, अवधेश तिवारी ,रानी ,कमलेश सुरेंद्र ,सत्येंद्र ,रमाकांत ,रामचंद्र, सुखेन, इंदल यादव, देशमती, हंसराज यादव द्वारा सहयोग किया गया।

Views: 133

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।