फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गौरा बाजार में भक्ति का महासंगम: भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

28 मार्च को निकली भव्य कलश यात्रा, 3 अप्रैल को पूर्णाहुति व विशाल भंडारा — वृंदावन धाम के आचार्य संतोष शुक्ल सुनाएंगे रामकथाScreenshot 20260328 200908

सिद्धार्थनगर (उत्तर प्रदेश) | 28 मार्च 2026

सिद्धार्थनगर जनपद के गौरा बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के बगल मैदान में इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। श्रीराम भक्तों के सहयोग से यहां भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा का आयोजन बड़े ही श्रद्धाभाव और उत्साह के साथ किया जा रहा है।
शनिवार को आयोजित भव्य कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों माताएं-बहनें और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के जयकारों के साथ वातावरण भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा ने पूरे इलाके को आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर कर दिया।
इस धार्मिक आयोजन में वृंदावन धाम के प्रख्यात कथावाचक आचार्य श्री संतोष शुक्ल जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का अमृतमय रसपान कराया जा रहा है। उनके श्रीमुख से निकलने वाली कथा से श्रद्धालु धर्म, भक्ति और जीवन के उच्च आदर्शों की प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत कथा का शुभारंभ 28 मार्च को हुआ, जबकि पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारा 03 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किया जाएगा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन में इनका रहा विशेष योगदान
इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में आयोजक मंडल के मुख्य यजमान —
हरिकिशुन वर्मा, तूफानी राम वर्मा, विनोद गुप्ता, सुभाष वर्मा एवं दिनेश मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वहीं इस अवसर पर
ग्राम प्रधान पंकज चौबे, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी धीरज गुप्ता, पंकज चौधरी, विकास गुप्ता, दिलीप गुप्ता, दिनेश पटवा, सचिन गुप्ता, मनीष जायसवाल, विजय जायसवाल, बबलू मिश्रा, गुलाब जायसवाल, विराट यादव, राहुल प्रहलाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Views: 1470

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।