फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
शादी में “अंडा कांड” बना खूनी संघर्ष, अस्पताल तक पहुंचा बवाल

डुमरियागंज, सिद्धार्थनगर

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बढ़या भोलानाथ गांव में आयोजित एक वलीमा समारोह उस समय रणक्षेत्र में बदल गया, जब बच्चों द्वारा अंडा फेंकने की मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और मामला घर से निकलकर अस्पताल तक जा पहुंचा।

पीड़ित इरफान अहमद पुत्र मो. मारूफ के अनुसार शुक्रवार रात उनके घर बहुभोज कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बच्चों के बीच अंडा फेंकने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि कुछ देर बाद चौकनिया गांव के दर्जनों लोग लाठी-डंडों के साथ उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करते हुए हमला बोल दिया।

परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने महिलाओं और बच्चों तक को नहीं बख्शा। मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए थार गाड़ी से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां भी आरोपित पक्ष के कुछ लोग पहुंच गए और दोबारा हमला कर दिया।

बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में ईंट-पत्थर चलाए गए और पीड़ित पक्ष की थार गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घटना के बाद अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

मामले में प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Views: 308

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।