फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
राप्ती नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की दर्दनाक मौत, गांव में पसरा मातम

सिद्धार्थनगर। जनपद के बांसी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रूदालापुर में गुरुवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां राप्ती नदी में डूबने से 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोरी मूल रूप से ग्राम पंचायत बेलवालघुनही (बेलौहा) क्षेत्र की निवासी बताई जा रही है। वह कुछ दिनों पहले अपने ननिहाल ग्राम रूदालापुर आई हुई थी। बताया जा रहा है कि गुरुवार को वह किसी कार्य से राप्ती नदी के किनारे गई थी। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया अथवा गहरे पानी का सही अंदाजा न लग पाने के कारण वह नदी में डूब गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा किशोरी को बचाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से किशोरी को नदी से बाहर निकाला गया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में हर आंख नम दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ाने की मांग भी उठाई है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुखद घटनाओं को रोका जा सके।

फिलहाल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Views: 438

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।