फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
चलती ई-बाइक में दुपट्टा फंसने से महिला की दर्दनाक मौत

ब्रेकिंग न्यूज़

 

 

सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज-चंद्रीपघाट मार्ग पर भड़रिया पुलिस बूथ के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ई-बाइक पर पीछे बैठी 48 वर्षीय महिला का दुपट्टा अचानक पिछले पहिए में फंस गया। दुपट्टा तेजी से खिंचने से महिला का गला कस गया और वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गईं।

मृतका की पहचान मजीदुन्निशा (48 वर्ष), पत्नी अन्नू, निवासी ग्राम नावडीह, थाना त्रिलोकपुर के रूप में हुई है।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने महिला को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पर भवानीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण ई-बाइक के पिछले पहिए में दुपट्टा फंसना बताया जा रहा है। हालांकि दुर्घटना के सटीक कारणों की पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही होगी।

इस हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि दोपहिया वाहन पर यात्रा करते समय दुपट्टा, साड़ी या अन्य ढीले कपड़ों को अच्छी तरह संभालकर रखें। थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है।


FT News Digital

सिद्धार्थनगर

Views: 119

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।