फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सड़क के नीचे क्या चल रहा था? अचानक फटी सड़क, बाहर आने लगी गीली मिट्टी

 FT News Digital

उसका बाजार में अचानक फटी सड़क, चौराहे पर जुटी भीड़, लोग बोले- “ऐसा पहली बार देखा”


सिद्धार्थनगर जिले के उसका बाजार में रविवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। नगर पंचायत क्षेत्र के उसका-गोरखपुर मार्ग स्थित तेतरी चौराहे पर अचानक सड़क फट गई और उसके अंदर से गीली मिट्टी बाहर निकलने लगी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और राहगीर अपने मोबाइल कैमरों में इस अजीबोगरीब दृश्य को कैद करने लगे।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के नीचे से अचानक मिट्टी उभरने लगी, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि बाद में जानकारी हुई कि इलाके में गैस आपूर्ति के लिए अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से ड्रिल मशीन के जरिए जमीन के भीतर पाइपलाइन डालने का काम किया जा रहा था।

इसी दौरान जब ड्रिल मशीन तेतरी चौराहे के नीचे पहुंची तो दबाव बढ़ने से सड़क का हिस्सा फट गया और भीतर की गीली मिट्टी व मलबा ऊपर आने लगा। घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए, लेकिन प्रशासन की ओर से तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कर मौके को बैरिकेडिंग कर घेर दिया गया।

file 000000008b3871fa9aa548b1e102c27a

नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि यह घटना पाइपलाइन बिछाने के दौरान तकनीकी दबाव की वजह से हुई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और कार्य पूरा होने के बाद सड़क को दोबारा दुरुस्त कराया जाएगा।

इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि चैनल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं करता है।

 

Views: 164

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।