फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
धमार्थ योजना के तहत सीसी रोड चौड़ीकरण कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

सिद्धार्थनगर, 25 मई 2026।
जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 ने धमार्थ योजना के अंतर्गत पकड़ी उदयपुर से योगमाया मंदिर तक निर्माणाधीन सीसी रोड चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्माण मानकों का जायजा लिया।

लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) द्वारा लगभग 1.5 किलोमीटर लंबाई तक 5.5 मीटर चौड़ी सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण का कार्य कराया जा रहा है। मौके पर निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि निर्माण कार्य की प्रगति अपेक्षित गति से नहीं चल रही है, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के प्रति कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण करते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा कार्य मानकों के अनुरूप एवं पारदर्शिता के साथ पूरा कराया जाए, ताकि स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन सुविधा उपलब्ध हो सके।

निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागीय अधिकारी, अभियंता एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट : FT News Desk

Views: 81

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।