सिद्धार्थनगर में छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी सौगात
नगर परिषद चेयरमैन गोविंद माधव की “विशेष छूट योजना” बनी जनचर्चा का विषय
सिद्धार्थनगर।
नगर परिषद सिद्धार्थनगर के चेयरमैन गोविंद माधव द्वारा छात्र-छात्राओं एवं जनपदवासियों के लिए एक बेहद सराहनीय और जनहितकारी पहल की शुरुआत की गई है। बढ़ती महंगाई और आवागमन की समस्याओं को देखते हुए “विशेष छूट योजना” के तहत रेंजर साइकिल बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत करीब ₹5,000 मूल्य की शानदार रेंजर साइकिल अब केवल ₹2,500 में दी जाएगी। वहीं ₹100 पंजीकरण शुल्क के साथ इच्छुक लोग मात्र ₹2,600 में नई साइकिल प्राप्त कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि इस योजना में किसी भी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं रखी गई है, जिससे आम लोगों और विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी।
विद्यार्थियों और आम जनता के लिए सुनहरा अवसर
यह विशेष योजना खासतौर पर उन छात्र-छात्राओं और ग्रामीण नागरिकों के लिए राहत लेकर आई है, जिन्हें रोजाना स्कूल, कॉलेज या अन्य कार्यों के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। नगर परिषद की यह पहल लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है और इसे जनसेवा की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
27 मई को लगेगा विशेष कैंप
इस योजना का लाभ उठाने के लिए आगामी 27 मई (बुधवार) को एक दिवसीय विशेष कैंप आयोजित किया जाएगा।
स्थान:
महंत अवैद्यनाथ मैरिज हॉल,
नगर पालिका परिषद कार्यालय के पीछे, सिद्धार्थनगर
समय:
प्रातः 10:00 बजे से
संपर्क सूत्र:
रुद्र प्रताप यादव – 7081778011
रंजना चौहान – 9616123548
जनता में दिख रहा उत्साह
नगर परिषद की इस पहल को लेकर छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की योजनाएं न सिर्फ शिक्षा को बढ़ावा देती हैं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी बड़ी राहत पहुंचाती हैं।
Views: 81

