फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
50 डिग्री तापमान पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा वन विभाग

 

*भीषण गर्मी और लू में भी नहीं थम रही पेड़ों की कटान, आपदा को अवसर में बनाने में जुटा है वन विभाग

*क्षेत्रीय वन कर्मियों की मिली भगत से काटे जा रहे हैं हरे और प्रतिबंधित पेड़

*सिद्धार्थ नगर।* जी हां जहां एक तरफ प्रचंड गर्मी और जिले के 44, 45 डिग्री से अधिक तापमान से जनजीवन अस्त व्यस्त है, इसी आपदा को अवसर में बनाने में जुटा है वन विभाग! नौगढ़ क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई धड़ल्ले से चल रही है। एक ओर सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लाखों रुपये खर्च कर पौधरोपण करवाती है वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हरे पेड़ों की कटाई जोरों पर की जा रही हैजोगिया थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत मनोहरी टोला बनरही में लगभग 10 पेड छायादार पेड़ों की कटाई बेरोक-टोक की गई।

Views: 111

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।