मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष का श्रद्धालुओं के लिए विशेष योगदान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने श्रद्धालुओं के लिए की विशेष व्यवस्था
रायबरेली नवरात्रि के आज अंतिम दिन दुर्गा पंडालो में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन कार्यक्रम ऐतिहासिक सई नदी के किनारे हुआ जिसमें प्रशासनिक व्यवस्थाएं तो थी साथ ही भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने भी श्रद्धालुओं के लिए अपनी तरफ से विशेष योगदान दिया
राजघाट में होने वाले विसर्जन कार्यक्रम में पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर ने अपनी तरफ से एक पंडाल लगवाया जिसमे जलपान के साथ-साथ बैठने की व्यवस्था श्रद्धालुओं के लिए की गई l दिनेश सिंह राठौड़ ने बताया कि सभी के सहयोग से उन्होंने इस कार्यक्रम का आयोजन करवाया है जिसमें पंडाल में रुकने के लिए और बैठने के लिए कुर्सियां और जलपान की व्यवस्था है उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में देवियों का स्थान सर्वोपरि है और शक्ति के रूप में स्थापित नवदुर्गा का आज विसर्जन है इसके उपलक्ष्य पर संपूर्ण हिंदू समाज को अपनी बेटियों को दुर्गा के समान शस्त्र और शास्त्र दोनों की शिक्षा देने की जरूरत है क्योंकि यही समय की मांग है अब भारतीय संस्कृति को मानने वाले लोगों को इस बात को स्वीकार करना चाहिए राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा सर्वोपरि l
भाजपा नेता इं. विजय रस्तोगी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे उन्होंने आने वाले श्रद्धालुओं का अभिवादन उन्होंने बताया कि विजयदशमी मेला और विसर्जन स्थल की दूरी पास होने के कारण भीड़ बढ़ जाती है जिसके लिए प्रशासन ने व्यवस्था कर रखी है लेकिन समाजसेवी और स्वयंसेवी संस्थाओं को भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए इसी कड़ी में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंह राठौर के द्वारा जो सहयोग दिया गया है उसमें सहयोगिता करने के लिए सभी लोग एकत्रित हुए हैं ले
कार्यक्रम में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, महामंत्री मधुकर सिंह, पुनीत सिंह,भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री जय तालरेजा, महाराजगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, बबलू कछुवहा,बृजेंद्र साहू, विजेंद्र चौधरी, संदीप सिंह, पुनीत सिंह,अनुभव कक्कड़, बबलू केसरिया, डॉ रवि प्रताप सिंह, मनीष सहित सहयोग के लिए कई कार्यकर्ता मौजूद है
Views: 50

