फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
खूंखार जंगली सूअर का हमला, सास-बहू लहूलुहान

सिद्धार्थनगर। कठेला समय माता थाना क्षेत्र के ग्राम सोनबरसा में रविवार सुबह एक जंगली सूअर के हमले से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घर में घुसे सूअर ने सास-बहू पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। दोनों घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर में चल रहा है।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी सावित्री देवी (55) पत्नी अमेरिका गुप्ता सुबह करीब छह बजे घर का दरवाजा खोल रही थीं। इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर तेजी से घर के अंदर घुस आया और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर उनकी बहू इंद्रावती देवी (30) पत्नी राजेंद्र गुप्ता बचाने के लिए पहुंचीं, लेकिन सूअर ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों महिलाएं घायल होकर लहूलुहान हो गईं।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।
ग्रामीणों के अनुसार जंगली सूअर काफी आक्रामक था, जिससे गांव में दहशत फैल गई। वहीं गांव में यह चर्चा भी रही कि आक्रोशित लोगों ने सूअर को घेरकर मार डाला। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
मामले में स्थानीय पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक सूचना बाद में प्राप्त हुई, जिसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची थी।

Views: 196

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।