फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
भारी बारिश के चलते सिद्धार्थनगर में 26 सितंबर को सभी स्कूल बंद

सिद्धार्थनगर। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी के आदेश पर कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर 2026 को अवकाश घोषित किया गया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई, मान्यता प्राप्त, अशासकीय सहायता प्राप्त और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त विद्यालय 26 सितंबर को बंद रहेंगे।

आदेश में कहा गया है कि बारिश और मौसम की स्थिति को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। सभी विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित संस्था के प्रबंधक, प्रधानाचार्य या प्रधानाध्यापक को जिम्मेदार माना जाएगा।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने इसकी सूचना जिले के सभी उपजिलाधिकारियों, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाचार्यों एवं प्रधानाध्यापकों को भेज दी है।

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।