फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
शोहरतगढ़ और नौगढ़ में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धा-भक्ति और सेवा का दिखा अद्भुत संगम

 FT News Digital | सिद्धार्थनगर

Screenshot 20260519 202544

ज्येष्ठ मास के तीसरे बड़े मंगलवार के पावन अवसर पर सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ और नौगढ़ क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से लेकर प्रभु इच्छा तक चले विशाल भंडारों में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Screenshot 20260519 202514

शोहरतगढ़ स्थित श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में सांसद जगदंबिका पाल, उनके सुपुत्र अभिषेक पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिला महामंत्री फतेह बहादुर सिंह, पवन मिश्रा, रवि अग्रवाल, सुनील अग्रहरि, साधना चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधिवत पूजा-अर्चना और दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

Screenshot 20260519 202434

वहीं सदर मुख्यालय नौगढ़ के सिद्धार्थ चौक स्थित पूर्व नगर पालिका चेयरमैन एस.पी. अग्रवाल के आवास, नगर पालिका कार्यालय के बगल में भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यहां सांसद जगदंबिका पाल, अभिषेक पाल, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य लोगों ने श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण कर सेवा भावना का संदेश दिया।

पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर शाम तक प्रसाद ग्रहण करती रहीं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की भारी उपस्थिति ने आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

इस अवसर पर सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि बड़े मंगल का पर्व केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानव सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को भोजन कराना और प्रेमपूर्वक सेवा करना ही सच्चा धर्म है।

कार्यक्रम में प्रशासन और पुलिस विभाग भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आयोजन संपन्न हुआ।


 क्या रहा खास?

शोहरतगढ़ और नौगढ़ में विशाल भंडारे का आयोजन

सांसद जगदंबिका पाल और अभिषेक पाल रहे मौजूद

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा और नपा अध्यक्ष गोविंद माधव ने भी की सहभागिता

हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

भजन-कीर्तन और सुंदरकांड से भक्तिमय हुआ माहौल

सुबह से प्रभु इच्छा तक चलता रहा भंडारा

श्रद्धा और सेवा का संदेश

बड़े मंगल पर बजरंगबली की भक्ति में डूबे श्रद्धालु

सेवा, समर्पण और भाईचारे का दिखा अद्भुत संगम

प्रसाद वितरण के साथ मानव सेवा का दिया संदेश

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।