फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
गरीबों की सेवा कर मनाई पिता की पुण्यतिथि, जरूरतमंदों को वितरित किए भोजन के पैकेट

गोला गोकर्णनाथ में प्रभात किरण सामाजिक संस्थान के पदाधिकारियों ने अपने पिता स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेट वितरित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस सेवा कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

गोला गोकर्णनाथ (खीरी)। प्रभात किरण सामाजिक संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष नवनीत वर्मा एवं प्रबंधक पंकज कुमार वर्मा ने अपने पिता स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा की दूसरी पुण्यतिथि पर सामाजिक सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने गोला गोकर्णनाथ स्थित प्राचीन शिव मंदिर परिसर में गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन के पैकेट वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान शिवा प्रजापति, छुन्ना लाल कश्यप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। भोजन वितरण के दौरान लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।

नवनीत वर्मा एवं पंकज कुमार वर्मा ने कहा कि उनके पिता स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा मानव सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते थे। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर परिवार प्रत्येक वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करता है।

कार्यक्रम में संस्थान के सदस्यों ने भी सक्रिय सहयोग किया। अंत में स्वर्गीय ब्रह्मदीन वर्मा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई तथा समाज में सेवा, सहयोग और मानवीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।


पिता की दूसरी पुण्यतिथि पर भोजन वितरण

गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बांटे गए फूड पैकेट

प्राचीन शिव मंदिर परिसर में हुआ कार्यक्रम

सामाजिक सेवा का दिया प्रेरक संदेश

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।