फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर को मिली नई पहचान

IMG 20260518 WA0943

साइक्लिंग एसोसिएशन को मिली आधिकारिक मान्यता, खेल जगत में खुशी की लहर

सिद्धार्थनगर।

जनपद सिद्धार्थनगर के खेल जगत के लिए एक बड़ी और गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। “सिद्धार्थनगर साइक्लिंग एसोसिएशन” को उत्तर प्रदेश साइक्लिंग एसोसिएशन द्वारा आधिकारिक संबद्ध इकाई (Affiliated Unit) के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। यह संबद्धता पत्र 23 मार्च 2025 को जारी किया गया, जिसके बाद जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।

जारी पत्र के अनुसार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी श्री अरुण कुमार प्रजापति को सौंपी गई है, जबकि सचिव पद पर श्री धर्मेन्द्र कुमार पाठक और कोषाध्यक्ष पद पर श्री शुभम श्रीवास्तव को नियुक्त किया गया है। नई टीम के गठन और आधिकारिक मान्यता मिलने के बाद अब जिले में साइक्लिंग खेल को नई दिशा और पहचान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

IMG 20260518 WA0944

खेल प्रेमियों का कहना है कि अब सिद्धार्थनगर के खिलाड़ियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर मिलेगा। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को भी मंच उपलब्ध कराया जा सकेगा। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में जिले में साइक्लिंग प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविरों तथा युवाओं को साइक्लिंग के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों, खिलाड़ियों और विभिन्न खेल संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है। ओलम्पिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव, सचिव इब्राहिम बाबा, उपाध्यक्ष देवेंद्र पाण्डेय, क्रीड़ा भारती के प्रांत आईटी प्रमुख अमित त्रिपाठी, अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, मंत्री रामशंकर पाण्डेय, अंबरीश यादव, कमलेन्द्र चौधरी, बजरंगी, अनिल राय, रविंद्र गुर्जर और राजकुमार यादव सहित कई लोगों ने इसे जिले के खेल भविष्य के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यह मान्यता केवल एक संस्था की उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे सिद्धार्थनगर जिले के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला अवसर है। आने वाले समय में यह पहल जिले में खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक दिशा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।