फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर में खाद को लेकर किसानों को बड़ी राहत

जिले में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है उर्वरक, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सिद्धार्थनगर। खरीफ सीजन के बीच किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला कृषि विभाग ने साफ किया है कि जिले में खाद की कोई कमी नहीं है और किसानों को उनकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रशासन ने किसानों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

जिला कृषि विभाग के अनुसार जिले के सरकारी और निजी उर्वरक केंद्रों पर यूरिया, डीएपी समेत अन्य आवश्यक खाद पर्याप्त मात्रा में मौजूद हैं। किसान अपने नजदीकी केंद्रों से निर्धारित प्रक्रिया के तहत आसानी से खाद प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिया है कि किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ही खाद उपलब्ध कराई जाए और बिक्री पूरी तरह पारदर्शी तरीके से की जाए। साथ ही किसानों का पूरा विवरण वितरण रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य रहेगा।

प्रशासन ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि कोई विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचता पाया गया या किसानों के साथ किसी प्रकार की अनियमितता करता मिला, तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला कृषि अधिकारी की ओर से जारी इस सूचना के बाद किसानों में राहत का माहौल है। विभाग ने किसानों से अपील की है कि किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।