गहनों की चोरी में महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किए जेवर
लोटन पुलिस की कार्रवाई, चोरी का सामान बरामद होने के बाद इलाके में चर्चा
सिद्धार्थनगर/लोटन। जनपद के लोटन थाना क्षेत्र में चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला अभियुक्ता को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात बरामद करने का दावा किया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
पुलिस के अनुसार, थाना लोटन पर दर्ज मुकदमा संख्या 42/2026 से संबंधित मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता पूजा पत्नी विजय निवासी सिंगरहा थाना लोटन को शुक्रवार को लोटन-सोहास मार्ग स्थित धंधरा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।
चोरी के जेवर बरामद होने का दावा
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार महिला के पास से एक जोड़ी टप्स, मंगलसूत्र, दो तल्ला झुमका, नाक की कील, ब्रेसलेट, पायजेब, अंगूठियां और कई जोड़ी विछुआ समेत अन्य आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामदगी को शत-प्रतिशत बताते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्ता को न्यायालय भेज दिया।
अभियान के तहत हुई कार्रवाई
पुलिस विभाग द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत यह कार्रवाई की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत प्रसाद एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थाना लोटन पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
कार्रवाई में उपनिरीक्षक गोपाल यादव, राहुल गुप्ता, महिला आरक्षी पूजा वर्मा, आरक्षी राजेश यादव और सौरभ सिंह शामिल रहे।
इलाके में बनी चर्चा का विषय
स्थानीय लोगों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। गांवों में लोग चोरी की घटनाओं और पारिवारिक विश्वास से जुड़े पहलुओं को लेकर अलग-अलग तरह की बातें कर रहे हैं। हालांकि पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई है और आगे की जांच जारी है।
क्या-क्या हुआ बरामद?
एक जोड़ी टप्स
मंगलसूत्र
दो तल्ला झुमका
नाक की कील व ब्रेसलेट
एक जोड़ी पायजेब
दो अंगूठियां
पांच जोड़ी जड़ीदार विछुआ

