10 जुलाई को सिद्धार्थनगर में होगा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, करीब 500 जोड़े होंगे शामिल
4 जुलाई तक प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों को किया गया शामिल, पात्र जोड़ों से समय पर पहुंचने की अपील
सिद्धार्थनगर। समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को जनपद मुख्यालय स्थित बीएसए ग्राउंड (जिला जेल के सामने), नौगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। जिला समाज कल्याण विभाग के अनुसार इस कार्यक्रम में लगभग 500 जोड़ों के विवाह संपन्न कराने की तैयारी की गई है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 4 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन प्राप्त सभी पात्र आवेदनों को इस कार्यक्रम में शामिल किया गया है। ऐसे सभी चयनित जोड़ों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि 10 जुलाई को समय से कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विवाह समारोह में शामिल हों।
विभाग ने बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र परिवारों के विवाह योग्य युवक-युवतियों का विवाह गरिमापूर्ण वातावरण में कराना है। कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
विभाग ने अधिक जानकारी के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 9415168321 तथा पटल सहायक के मोबाइल नंबर 9918904022 पर संपर्क करने की सुविधा भी उपलब्ध कराई है।
प्रशासन ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर कार्यक्रम का लाभ उठाएं।

