फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
भक्ति में डूबा सिद्धार्थनगर: श्रीराम कथा में उमड़ा जनसैलाब, शिव-पार्वती विवाह प्रसंग ने बांधा समां

सिद्धार्थनगर।
नगर पालिका परिषद स्थित अवेद्यनाथ सभागार में चल रहे अमृतमयी श्रीराम कथा महोत्सव के दूसरे दिन शनिवार को भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।

IMG 20260321 WA1736
अयोध्या धाम से पधारे अंतरराष्ट्रीय कथावाचक संत गौरव कृष्ण शास्त्री ने अपनी मधुर, ओजस्वी और संगीतमयी वाणी से सती प्रसंग एवं भगवान शिव-पार्वती विवाह का ऐसा जीवंत वर्णन किया कि पूरा सभागार भक्ति में सराबोर हो गया।

IMG 20260321 WA1649
कथा के प्रारंभ से ही श्रद्धालु पूरी तरह तल्लीन नजर आए। जैसे-जैसे सती के त्याग और भगवान शिव की विरक्ति का वर्णन आगे बढ़ा, वैसे-वैसे श्रोताओं की आंखें नम हो उठीं। वहीं शिव-पार्वती विवाह का दिव्य प्रसंग सुनते ही वातावरण उल्लास और भक्ति से गूंज उठा। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो श्रद्धालु स्वयं उस पावन क्षण के साक्षी बन गए हों।

IMG 20260321 WA1652
कथावाचक की संगीतमयी प्रस्तुति और मधुर भजनों ने कार्यक्रम को और भी जीवंत बना दिया। बीच-बीच में गूंजते “हर-हर महादेव” और “जय श्रीराम” के जयघोष ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए और कई लोग भाव-विभोर होकर झूमते दिखे।

IMG 20260321 WA1650
कथा वाचन में अंब्रीश नारायण पांडेय, ब्रह्मानंद रामायणी, अगस्त मिश्र और शेखर दास ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। वहीं आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्यों की सक्रिय भूमिका रही।
कार्यक्रम के

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।