फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थ चौक पर एक सप्ताह से बह रहा हजारों लीटर पानी, जिम्मेदार बेखबर

भीषण गर्मी में पानी की बर्बादी पर उठे सवाल


उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जनपद मुख्यालय स्थित सिद्धार्थ चौक पर लगे एक निजी क्षेत्र के वाटर एटीएम से पिछले लगभग एक सप्ताह से लगातार पानी बहने का मामला सामने आया है। भीषण गर्मी और कई क्षेत्रों में पेयजल संकट के बीच हजारों लीटर पानी की बर्बादी स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है।

सारांश

स्थानीय लोगों का कहना है कि सिद्धार्थ चौक पर आमजन की सुविधा के लिए स्थापित इस वाटर एटीएम की लंबे समय से उचित देखभाल नहीं होने के कारण इसकी स्थिति खराब हो गई है। आरोप है कि मशीन से लगातार पानी बह रहा है, लेकिन अब तक संबंधित संस्था या जिम्मेदार विभाग की ओर से स्थायी समाधान नहीं किया गया।

एक ओर जहां लोग पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक स्थान पर लगातार पानी का बहना संसाधनों की बर्बादी और रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है। स्थानीय नागरिकों ने संबंधित संस्था और नगर पालिका से जल्द मरम्मत कराकर पानी की बर्बादी रोकने की मांग की है।

(नोट: यह खबर स्थानीय लोगों द्वारा बताए गए तथ्यों पर आधारित है। संबंधित संस्था या नगर पालिका का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।)

 

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।