फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
मोहाना पुलिस ने 8 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना मोहाना पुलिस द्वारा गैर इरादतन हत्या की घटना में वांछित 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल 01 अदद बास का मोटा डण्डा व 01 अदद यूकेलिप्टस का डण्डा व 01 अदद स्टील का पाईप बरामद ।*

दिनांक 26.06.2026 को ग्राम बेलहरी में दो पक्षों द्वारा पुरानी रंजिश की बात को मार-पीट करने लगे जिससे जमाल अहमद पुत्र अकबर अली को सर पर चोट लग गया। उपरोक्त घटना के सम्बन्ध में थाना मोहाना पर मु0अ0सं0 -99/2026 धारा- 191(2)/110/115(2)/352/351(3)BNS में अभियोग पंजीकृत किया गया था । घटना में घायल जमाल अहमद उपरोक्त इलज के बाद बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से दिनांक 18.07.2026 को डिस्चार्ज होकर घर आ गया था । पुनः घायल जमाल अहमद उपरोक्त के स्वास्थ्य खराब होने पर परिजनो द्वारा करीब दो सप्ताह पहले जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर ले जाया गया था । जहाँ से दवा ईलाज हेतु हायर सेन्टर रेफर किया गया था। परिजनो द्वारा मजरूब जमाल अहमद उपरोक्त को डा0 राम मनोहर लोहिया हास्पिटल लखनऊ में दाखिल किया गया था । जहाँ पर दिनांक 28/29.08.2026 की रात्रि को डा0 राम मनोहर लोहिया हास्पिटल लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर अभियोग उपरोक्त में धारा 105/190/191(3) BNS की बढोत्तरी की गयी।

डॉ0 अभिषेक महाजन पुलिस अधीक्षक जनपद सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में प्रशांत कुमार प्रसाद अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में व विश्वजीत सौरयान (IPS) सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी सदर सिद्धार्थनगर के कुशल पर्यवेक्षण में अभियोग उपरोक्त में वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन किया गया था गठित टीम द्वारा आज दिनांक 01.09.2026 को मुखबीर खास की सूचना मिली की मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्तगण सड्डा तिराहे पर खड़ा होकर सवारी का इन्तजार कर रहे हैं और नेपाल भागने की फिराक में है उक्त सूचना पर गठित टीम द्वारा सड्डा तिराहे पर पहुंचकर 08 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल बरामद किया गया तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*

1.जुबेर अहमद पुत्र रहमतुल्लाह

2.क्यूम अहमद पुत्र मकसूद अली

3.इमरान अहमद पुत्र महबुद अहमद उर्फ महबूब

4.कमरूद्दीन उर्फ रियाज पुत्र महबूब उर्फ महबुद

5.महबुद उर्फ महबूब पुत्र मोहम्मद हनीफ उर्फ मगर

6.सफीउल्लाह पुत्र सकूर

7.मोहम्मद आरिफ पुत्र सफीउल्लाह

8.हफीजुल्लाह उर्फ हाफू पुत्र सकूर

निवासीगण बर्डपुर नम्बर 05 टोला छोटकी बेलहरी थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

 

*आपराधिक इतिहास-*

अभियुक्त सफीउल्लाह s/o सकूर

मु0अ0सं0 C-47/2008 धारा -147, 323, 427, 452, 504,506 भा0द0वि0

 

*बरामदगी का विवरण-*

कब्जे से आलाकत्ल 01 अदद बास का मोटा डण्डा व 01 अदद यूकेलिप्टस का डण्डा व 01 अदद स्टील का पाईप बरामद ।

 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*

1.जितेन्द्र सिंह थानाध्यक्ष मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

2.उ0नि0 जगतनरायन यादव चौकी प्रभारी शुद्दोधन थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर

3.उ0नि0 अवधेश कुमार, हे0का0 राजेश कुमार सिंह, हे0का0 कनिकलाल मल्ल, हे0का0 जयप्रकाश यादव, हे0का0 रामाज्ञा पासवान, का0 धनन्जय सिंह यादव थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर ।

जिलाधिकारी ने की उद्योग बंधु की समीक्षा

सिद्धार्थनगर 01 सितम्बर 2026/जिला स्तरीय उद्योग बन्धु, व्यापार बन्धु की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा पिछली बैठक की कार्यवृत्ति की समीक्षा की गयी। जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि जिनका एम0ओ0यू0 पर हस्ताक्षर किये गये है उनसे सम्पर्क करके उनकी समस्याओं का समाधान करायें तथा ज्यादा से ज्यादा निवेश करने के लिए प्रेरित करे। जिलाधिकारी ने व्यापारियों की समस्याओं को सुना तथा सम्बन्धित अधिकारियों को उसके निस्तारण हेतु निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने उपायुक्त उद्योग को रोजगार सृजन योजना, हेतु शासन से प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों के आवेदन को अधिक से अधिक कराने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त उद्योग को निर्देश दिया कि व्यापारियों की समस्याओं का सम्बंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर निस्तारण करायें। व्यापारियों का प्रकरण लम्बित न रहे। निवेश मित्र पोर्टल पर लम्बित प्रकरणो का संबधित विभाग को निस्तारित कराने का निर्देश दिया गया। दुग्ध विभाग पशुपालन विभाग, एमएसएमई, उद्यान विभाग, पर्यटन विभाग, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, एक जपपद एक उत्पाद आदि के संबध में व्यापारियों की समस्याओ को सुनकर उसके शीघ्र निस्तारण हेतु संबधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। सरस्वती विद्या मन्दिर नौगढ़ के पास वाटर एटीएम को ठीक कराने का मांग व्यापारियों द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि व्यापारियों को जो भी समस्यायें है उनका निस्तारण कराये।

इस बैठक में उपरोक्त के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 संजय कुमार दोहरे, उपायुक्त उद्योग, डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार, संबधित अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत, व अन्य सम्बंधित अधिकारी तथा व्यापारियों आदि की उपस्थित रही।

SSB 43वीं वाहिनी में लहराया राष्ट्रीय ध्वज

सिद्धार्थनगर। दिनांक 15.08.2026 को 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा वाहिनी मुख्यालय सहित समस्त सीमा चौकियों में हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर श्री उज्जल दत्ता, कमांडेंट, 43वीं वाहिनी द्वारा सीमा चौकी बजहा में ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया गया तत्पश्चात पुलिस स्टेशन कपिलवस्तु में भारतीय युवा वेलफेयर एसोसिएशन (भारत) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की गई। साथ ही विभिन्न विद्यालयों के बच्चो से संवाद कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं एवं स्थानीय पुलिस, नेपाल ए.पी.एफ की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा मिष्ठान वितरित किया गया।

वाहिनी मुख्यालय परिसर में श्री एल. आशाकुमार सिंह, द्वितीय कमान अधिकारी, 43वीं वाहिनी द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके उपरांत महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित जवानों में मिष्ठान वितरित किया गया।

इसी क्रम में वाहिनी की समस्त सीमा चौकियों, प्रमुख आवागमन मार्गों एवं विद्यालयों में स्थानीय पुलिस, मानव सेवा संस्थान (एन.जी.ओ.), नेपाल ए.पी.एफ., स्थानीय ग्रामीणों एवं स्कूली बच्चों की गरिमामयी उपस्थिति में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए तथा मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित किया गया।

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने किया झंडारोहण

सिद्धार्थनगर 15 अगस्त 2026/80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह परम्परागत एवं सादगी के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में 8ः00 बजे कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। ध्वजारोहण के पश्चात सामूहिक रूप से राष्ट्रगान जन-गण-मन को सभी अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा गायन किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर धर्मपत्नी जिलाधिकारी डा0 तनुश्री टीआर, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, तथा कलेक्ट्रेट के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चो द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चें को उपहार दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन ने सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को स्वतन्त्रता दिवस की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि हमारे देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों के प्रति उनके द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि हम याद रखे कि हम कैसे आजाद हुए। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद बहुत से देश आजाद हुए। आप सभी लोग जहां भी है अपने दायित्वों का र्निहन करें। जो भी आपके पास अपनी किसी भी समस्या को लेकर आये उसकी सहायता कर समस्या का निस्तारण कराये। देश 1947 में आजाद होने के बाद बहुत पीछे था। पहले देश में कुछ नही बनता था। आज हमारे देश में आधुनिक हथियार, राकेट और भी बहुत कुछ बन रहा है। भारत आज विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था है। आने वाली पीढ़ी एवं बच्चों को वीर सपूतो की कुर्बानियों के बारे में बताये कि कैसे हम लोग आजाद हुए। हम लोग विकसित भारत का सपना देख रहे है सभ्ज्ञी लोग मिलकर कार्य कर देश को विकसित बनाने में सहयोग करे। समाज के अन्तिम व्यक्ति तक हमे पहुॅचना है। प्रत्येक परिवार सम्पन्न होगा तभी देश विकसित होगा। हम सभी लोगो ने मिलकर सभी चुनौतियों का सामना किया है। आगे भी कोई चुनौती आयेगी तो उसका सामना मिलकर करेंगे। सभी को पुनः स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव ने जिलाधिकारी एवं उपस्थित सभी लोगो को 80वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया। सभी ज्ञात एवं अज्ञात वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। स्वतंत्रता आन्दोलन में सभी का योगदान रहा है। हमारे देश के वीर सपूतो के त्याग और बलिदान से हमको आजादी मिली। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) ने कहा कि उन्होंने अपने प्रयासों से देश को आजाद कराया। देश ने बहुत विकास किया है। पूरे जिले की जनता जिलाधिकारी से अपेक्षा रखती है। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें। जिले के विकास में अपना सहयोग करें। आदर्शाे और मूल्यों को सहेजे और आगे बढ़े।

अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दिया। उन्होंने कहा कि पहले हम लोग ऐसे नही थे। आज हमारी पहचान हिन्दुस्तानी के रूप में है। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश आजाद हुआ। बहुत से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने जीवन का बलिदान देकर देश को आजद कराया। 1947 से 2026 तक देश विकास के पथ पर निरन्तर बढ़ रहा है। सभी लोग देश के विकास में अपना योगदान दे।

इस अवसर पर ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यदेव सिंह, जय शंकर प्रसाद मिश्र, राणा प्रताप सिंह द्वारा अपने विचार प्रस्तुत किया गया।जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जीएन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितो को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

गोष्ठी का संचालन प्रेमसागर चौधरी द्वारा किया गया।

स्वतन्त्रता दिवस आयोजन के इस अवसर पर ध्वजारोहण विकास भवन में- मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, जनपद न्यायालय-मा0 जनपद न्यायाधीश, पुलिस लाइन-पुलिस अधीक्षक, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में-कुलपति, स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में प्राचार्य, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय- मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला सयुंक्त चिकित्सालय- मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, जिला कारागार में-अधीक्षक जिला कारागार, डी0एफ0ओ0 कार्यालय-डीएफओ, समस्त तहसीलों में-उपजिलाधिकारी, विकास खण्डों में-खण्ड विकास अधिकारी, नगर पालिका व नगर पंचायतों में मा0 अध्यक्ष द्वारा ध्वजारोहण किया गया। जनपद की समस्त शिक्षण संस्थानों/समस्त कार्यालयों में ध्वजारोहण किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में NITI TARA पर क्षमतावर्धन कार्यशाला आयोजित

सिद्धार्थनगर। मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर NITI TARA विषयक एक दिवसीय क्षमतावर्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य जनपद एवं विकासखंड स्तर के अधिकारियों को डेटा आधारित योजना निर्माण, मॉनिटरिंग एवं मूल्यांकन प्रणाली से परिचित कराना तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ बनाना था।

कार्यशाला में जनपद स्तरीय समस्त अधिकारी एवं विकासखंड खेसरहा के सभी खंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री बी.एस. यादव ने NITI TARA टूलकिट की उपयोगिता, कार्यप्रणाली एवं इसके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

प्रशिक्षण सत्र का संचालन EDCIL India के प्रतिनिधि श्री विकास कुमार द्वारा किया गया। उन्होंने NITI TARA पोर्टल, डेटा प्रबंधन, निगरानी तंत्र तथा विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

इस अवसर पर डेटा आधारित प्रशासनिक निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने, विकास योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग, सटीक मूल्यांकन एवं बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी श्री राजमणि वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री बी.एस. यादव, अपर जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री विरेन्द्र सिंह,खंड विकास अधिकारी खेसरहा श्री विजय सिंह, मुख्यमंत्री फेलो, विकासखंड खेसरहा, श्री दुर्गेश कुमार गुप्ता सहित जनपद एवं विकासखंड स्तर के समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

43वीं वाहिनी, स.सी.बल द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों हेतु निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन*

*43वीं वाहिनी, स.सी.बल द्वारा सीमावर्ती ग्रामीणों हेतु निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन*

दिनांक 25.07.2026 को नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सिद्धार्थनगर द्वारा चिकित्सा अधिकारी डॉ राम विलास, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शोहरतगढ़ के सहयोग से एफ-समवाय, खूनवा के अंतर्गत आने वाले Vribrant Village मदरहना जनुबी में शिविर लगाकर निःशुल्क मानव चिकित्सा सेवा प्रदान किया गया I इस शिविर के माध्यम से सीमाई क्षेत्र के गाँव महला,महली, मदरहना जनूबी, एवं पड़रहवा गाँव के 55 पुरुष ,38 महिला और 18 बच्चों के साथ कुल -111 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवा वितरित किया गया I साथ ही ग्रामीणों को मौसम को ध्यान रखते हुए स्वच्छता, संतुलित आहार एवं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के प्रति जागरूक किया गया ।

उपरोक्त आयोजन के दौरान 43वीं वाहिनी स.सी.ब. सीमा चौकी खूनवा के समवाय प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह (सहायक कमान्डेंट) एवं सहायक उप निरीक्षक फार्मासिस्ट आशुतोष कुमार, आरक्षी/सामान्य शिवशंकर उपाध्याय,और कार्मिको के साथ-साथ स्थानीय ग्राम प्रधान व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे I

सीडीओ ने किया वृक्षारोपण

सिद्धार्थनगर- पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामाजिक वानिकी वन प्रभाग सिद्धार्थनगर के बांसी रेंज द्वारा विकासखंड जोगिया के प्राथमिक विद्यालय दोहनी परिसर में बलराम सिंह मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हरिशंकरी पौधरोपित किया गया ।इस अवसर पर पीपल, बरगद व पाकड़ के पौधे का संयुक्त रूप से रोपण कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने उक्त अवसर पर कहा कि हरिशंकरी भारतीय संस्कृति, पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति आस्था का प्रतीक माना गया है। पीपल ,बरगद और पाकड़ का संयुक्त रोपण धार्मिक महत्व के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन ,जैव विविधता संरक्षण और आने वाली पीढियां के लिए स्वच्छ व स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया है। पौधों का संरक्षण कर ही अपने जीवन में हरियाली और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित किया जा सकता है ।उक्त अवसर पर जनपद स्तरीय अधिकारियों, वन विभाग के कर्मचारी, सामान्य जनमानस द्वारा भी पौधरोपित किए गए ।अधिकारियों का स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन शिवकुमार गुप्ता क्षेत्रीय वन अधिकारी बांसी द्वारा किया गया। उक्त क्रम में जनपद के समस्त रेंज में क्षेत्रीय वन अधिकारी गण के देखरेख में हरिशंकरी पौधरोपित कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया गया ।बांसी रेंज के गौरी पाठक व खोरिया रघुवीर सिंह ग्राम में प्रधान प्रतिनिधि नारायण स्वरूप पाठक, सलाउद्दीन सचिव ,राजदेव मिश्रा द्वारा हरिशंकरी पौध रोपित किए गए ।उक्त कार्यक्रम की सफलता पर

डी.एफ .ओ. नीला एम. व एस.डी.ओ. वीना तिवारी ने समस्त वन क्षेत्राधिकारियों की प्रशंसा की है।

जिलाधिकारी ने की दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग की समीक्षा

सिद्धार्थनगर। आज दिनांक-22.07.2026 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग द्वारा विभिन्न समितियां-जिला दिव्यांग समिति, जिला प्रबंधन समिति, यूनिक डिसेबिलिटी अनुश्रवण समिति, लोकल लेवल कमेटी की बैठक की गई। बैठक में जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिव्यांगों को रोजगार से जोड़ने हेतु पर्पल फेयर (रोजगार मेला) लगाने के निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्साधिकारी को दिव्यांग बोर्ड में उचित पेयजल की व्यवस्था रैंप की व्यवस्था एवं https://swavlambancard.gov.in/ पोर्टल पर लम्बित आवेदनो को शत प्रतिशत निस्तारित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिया गया। साथ ही जिलाधिकारी महोदय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दिव्यांग प्रकोष्ठ के गठन किए जाने के निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पुलिस उप अधीक्षक नौगढ़, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रबंधक संचित विकास संस्थान, प्रतिनिधि सिद्धार्थ महाविद्यालय कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे।

श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाई गई स्वर्गीय प्रो. जनार्दन प्रसाद की जयंती

अयोध्या। पावन नगरी अयोध्या में स्वर्गीय प्रो. जनार्दन प्रसाद की जयंती श्रद्धा, भक्ति और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। करुणा निधान भवन मंदिर में 18 एवं 19 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम में परिवारजनों, विद्वानों, शिक्षकों, शोधार्थियों तथा श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी ने प्रो. जनार्दन प्रसाद के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं उनके आदर्शों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम का शुभारंभ 18 जुलाई को सुंदरकांड पाठ से हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव के साथ श्रीरामचरितमानस का सामूहिक पाठ किया, जिससे संपूर्ण परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। वक्ताओं ने कहा कि श्रीरामचरितमानस प्रो. जनार्दन प्रसाद के जीवन का आधार रहा और उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन में इसके आदर्शों को आत्मसात किया।

19 जुलाई को प्रो. जनार्दन प्रसाद की पुण्य स्मृति को समर्पित कृति ‘अनमोल निधि’ का विमोचन किया गया। उपस्थित विद्वानों ने इस पुस्तक की सराहना करते हुए इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी और मूल्यवान धरोहर बताया।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने प्रो. जनार्दन प्रसाद के शिक्षा, अध्यात्म एवं समाज के प्रति योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन ज्ञान, सेवा और संस्कारों का अनुपम उदाहरण था।

समारोह के समापन अवसर पर आयोजक परिवार की गायत्री प्रकाश प्रोफ़ेसर गीता सक्सेना आदि ने सभी अतिथियों, विद्वानों, सहयोगियों एवं शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजकों ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से न केवल प्रो. जनार्दन प्रसाद की स्मृतियों को जीवंत रखने का प्रयास किया गया, बल्कि अध्यात्म और ज्ञान की परंपरा को आगे बढ़ाने का भी संकल्प लिया गया। यह आयोजन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।

इस कार्यक्रम में अयोध्या के सभी प्रमुख धर्म गुरु साधु संत भक्तगण आदि शामिल रहे और सभी ने भंडारा प्रसाद ग्रहण किया सभी का आयोजन समिति की ओर से अंग वस्त्र दक्षिणा देकर स्वागत सम्मान किया गया.

सिद्धार्थनगर में टेट अनिवार्यता के मुद्दे पर टीएफआई ने सांसद को सौंपा मांग पत्र

सिद्धार्थनगर : टीचर्स फेडरेशन आफ़ इंडिया (टीएफआई) के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल के आवास पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षकों के लिए टेट अनिवार्यता को समाप्त कराने से जुड़े मुद्दे को लेकर सांसद को एक मांग पत्र सौंपा। यह मांग पत्र राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद द्वारा 23 अगस्त 2010 को निर्धारित की गई न्यूनतम योग्यता के नियमों से संबंधित है, जिसमें संगठन ने संसद द्वारा इसे निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम (आरटीई) में पूरी तरह सम्मिलित कराने की मांग की है।इस ज्ञापन में द गैजेट ऑफ इंडिया के सेक्शन 23 का संदर्भ दिया गया है, जिसके तहत किसी भी व्यक्ति को शिक्षक के रूप में नियुक्त होने के लिए तय शैक्षणिक योग्यता प्राप्त करना अनिवार्य होता है परंतु पूर्व से नियुक्त शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता नहीं है। इसके साथ ही पत्र में 10 अगस्त 2017 को किए गए संशोधन का भी विशेष उल्लेख किया गया है। सांसद ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों की सेवा सुरक्षा बेहद संवेदनशील विषय हैं। वह हमेशा शिक्षकों के संघर्ष में साथ रहे हैं। सांसद ने विश्वास दिलाया कि उच्चतम न्यायालय के निर्णय से उत्पन्न विसंगतियों को दूर कराने के लिए वह संसद में मुद्दा उठाएँगे और संसद से बाहर भी पूरा सहयोग करेंगे। टीएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी ने कहा कि सांसद ने हमेशा शिक्षक हितों की सुरक्षा के लिए कार्य किया है। दिल्ली धरने में भी पहुंचकर सांसद ने शिक्षकों को संबल प्रदान किया था। कहा कि शिक्षकों को विश्वास है कि सांसद जी के सहयोग से 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता से मुक्ति मिलेगी। कार्यक्रम में संगठन के जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार के पुत्र आनंद कुमार को नीट परीक्षा में सफलता मिलने पर सांसद द्वारा सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला कार्यसमिति के पदाधिकारियों सहित समस्त ब्लॉक कार्यसमिति व संघर्ष समिति के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।