फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
SSB ने भारत-नेपाल सीमा पर दो युवकों को स्मैक के साथ पकड़ा, बाइक और मोबाइल भी बरामद

भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, 9.60 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार


बढ़नी/ढेबरूआ से बड़ी खबर
भारत-नेपाल सीमा पर नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 50वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार देर रात विशेष चेकिंग अभियान के दौरान एसएसबी की त्रिलोकपुर टीम ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर उनके कब्जे से स्मैक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, उप निरीक्षक मंगला राम चौहान के नेतृत्व में एसएसबी की टीम बढ़नी-बलरामपुर मार्ग पर सीमा पिलर संख्या 571/2 के पास सघन जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान बलरामपुर की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान दोनों युवकों के पास से करीब 9.60 ग्राम स्मैक, एक बाइक, भारतीय मुद्रा 2640 रुपये, नेपाली मुद्रा 110 रुपये और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास और मनोज कुमार यादव निवासी थाना ढेबरूआ क्षेत्र के रूप में हुई।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्मैक बलरामपुर निवासी एक व्यक्ति से खरीदकर लाए थे। हालांकि सुरक्षा एजेंसियां अब पूरे नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच में जुट गई हैं।
एसएसबी ने बरामद सामान और दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए थाना पचपेड़वा, जनपद बलरामपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
भारत-नेपाल सीमा पर लगातार बढ़ती नशे की तस्करी के बीच एसएसबी की यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था की सतर्कता को दर्शाती है।

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी 50वीं वाहिनी ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान दो युवकों को 9.60 ग्राम स्मैक, बाइक, मोबाइल और नकदी के साथ गिरफ्तार किया।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।