सनातन चेतना के साथ आत्मरक्षा का संदेश, 101 लाठियों का वितरण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव पर सिद्धार्थनगर में धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता पर मंथन
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर Yogi Adityanath के 55वें जन्मोत्सव के अवसर पर प्रभु राम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की जिला इकाई द्वारा शहर से सटे एक होटल में भव्य लाठी वितरण एवं सनातन चेतना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सनातन धर्म, सामाजिक समरसता, राष्ट्र निर्माण और आत्मरक्षा जैसे विषयों पर वक्ताओं ने विस्तार से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सनातन धर्म केवल पूजा-पद्धति तक सीमित नहीं है, बल्कि मानवता, करुणा, त्याग और कर्तव्यबोध का जीवन दर्शन है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है, ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अपने धर्म, संस्कृति और मूल्यों की रक्षा के लिए सजग और सक्रिय रहे।
सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास, सुरक्षा और सांस्कृतिक गौरव के नए आयाम स्थापित कर रहा है। नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष गोविंद माधव ने युवाओं से समाज सेवा और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने समाज और धर्म के प्रति जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की बात कही।
कार्यक्रम में डॉ. चंद्रेश उपाध्याय, सुशील श्रीवास्तव, रमेश कुमार पांडेय, तुलसीराम वर्मा, रामचंद्र शुक्ला, रवींद्रनाथ त्रिपाठी, कृपाशंकर त्रिपाठी, साधना श्रीवास्तव, डॉ. सीमा मिश्रा, अजय कसौंधन, रजनीश उपाध्याय एवं कमलेश दुबे सहित अनेक वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।
समारोह का मुख्य आकर्षण ‘शास्त्र के साथ आत्मरक्षार्थ शस्त्र’ विषय पर आधारित 101 लाठियों का वितरण रहा। वक्ताओं ने कहा कि आध्यात्मिक चेतना के साथ आत्मबल और सजगता भी समय की आवश्यकता है, ताकि समाज हर परिस्थिति का मजबूती से सामना कर सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सिद्धार्थ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन राजेश शर्मा ने किया। समारोह में अनिल विश्वकर्मा, इंदू सिंह, डीपी शुक्ला, देवानंद श्रीवास्तव, सीमा सिंह, सुदीप श्रीवास्तव, भूप नारायण सिंह, डॉ. अभय शुक्ला, एमपी गोस्वामी, संपूर्णानंद बख्शी, अभिषेक पाठक, शुभम श्रीवास्तव, फतेह बहादुर सिंह, संतोष श्रीवास्तव, करन श्रीवास्तव, मुरलीधर अग्रहरी, कन्हैया पांडेय, सचिन श्रीवास्तव, प्रदीप वर्मा, राणा प्रताप सिंह, प्रमोद सिंह, ओमप्रकाश चौबे, कैलाश नाथ दुबे, रंजनेश धर दुबे, सुनील श्रीवास्तव, प्रियंका वर्मा, सुधा त्रिपाठी, सरिता पांडेय एवं शर्मिला सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
“सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए सजग रहना होगा”
मुख्य वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान दौर में समाज को केवल आध्यात्मिक रूप से ही नहीं, बल्कि आत्मरक्षा और सामाजिक जागरूकता के स्तर पर भी मजबूत होने की आवश्यकता है। इसी उद्देश्य से कार्यक्रम में 101 लाठियों का वितरण कर आत्मबल और सजगता का संदेश दिया गया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 55वें जन्मोत्सव पर सिद्धार्थनगर में आयोजन
प्रभु राम सनातन धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट ने वितरित कीं 101 लाठियां
सनातन धर्म, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण पर मंथन
डॉ. अरविंद कुमार सिंह सहित कई वक्ताओं ने रखे विचार
आत्मरक्षा, आत्मबल और सजगता बढ़ाने पर दिया गया जोर

