फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
लखनऊ जा रही बस पेड़ से टकराई, 7 घायल
अयोध्या:——
लखनऊ जा रही बस पेड़ से टकराई, 7 घायल
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
  जिले की कोतवाली रौनाही थाना के सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र बरई खुर्द बरेसर के बीच गोरखपुर से लखनऊ की ओर तीव्र गति से जा रही हैदरगढ़ डिपो की बस पेड़ से टकरा गई। ओवर टेक करते हुए बस अनियंत्रित हो गयी और पेड़ की टक्कर से आगे से पीछे तक चीरते हुए दो खंडो मे बंट गई। देर शाम हुई इस घटना में बस कंडक्टर सहित सात लोग घायल हो गए हैं।एक महिला यात्री की हालत गंभीर है। चौकी प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी रुदौली भिजवाया।जिसमें एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया।इस बाबत मे थाना प्रभारी संतोष सिंह ने बताया कि घायल किशोरों के परिजन मवई क्षेत्र तथा महिला सवार गोरखपुर से लखनऊ जा रही थी।घायल के परिजनों को सूचना देकर सुरक्षित सवारियों को अन्य बस से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
        घायलों में अमेठी निवासी कंडक्टर सहदेव सिंह पुत्र संत बख्श सिंह,बस्ती निवासी माधुरी वर्मा पुत्री विद्याराम,रामनगर उत्तराखंड निवासी 10 वर्षीय रोशन, समर पुत्र वसीउल्ला,5 वर्षीय मोहम्मद यासीन पुत्र वकार अहमद को गंभीर तथा तीन को मामूली चोटे आईं हैं।दुर्घटनाग्रस्त बस सवारों की चीख पुकार सुन राहगीरों ने घटना की सूचना चौकी प्रभारी रवीश कुमार को दी।
बीकापुर में बीएसफ जवानों संग पैदल गश्त कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास

अयोध्या:—–
बीकापुर में बीएसफ जवानों संग पैदल गश्त कर पुलिस ने कराया सुरक्षा का अहसास
मनोज तिवारी ब्यूरो प्रमुख अयोध्या
निकाय चुनाव को लेकर बीएसएफ के जवानों के साथ कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह कस्बा बाजार सहित नगर पंचायत क्षेत्र में पैदल गस्त कर लोगों से निर्भीक होकर मतदान करने की अपील किया। उन्होंने दुकानदारों तथा मतदाताओं से संवाद स्थापित करके अधिक से अधिक मतदान करने का अपील किया और कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन में ना आए और निर्भीक होकर मतदान कर लोकतंत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार राय ने बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। अवैध शराब की बिक्री गैर कनूनी अनैतिक कार्य करके चुनाव प्रभावित करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी पुलिस प्रशासन प्रत्याशियों और उनकी गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है। शुचिता पूर्ण ढंग से नगर पंचायत का चुनाव संपन्न कराने के लिए स्थानीय पुलिस तत्पर है किसी भी हालत में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बाजार में दुकानदारों को भी हिदायत दी गई है शाम को निर्धारित समय तक दुकान खोलें और भीड़ इकट्ठा ना होने दें। सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने वालों को भी चिन्हित करके कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार चुनाव संपन्न कराने के लिए रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने के साथ निरोधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

चौधरी चरणसिंह पम्प कैनाल कटी, सैकड़ो बीघा खेत जलमग्न
अयोध्या:—-
*चौधरी चरणसिंह पम्प कैनाल कटी, सैकड़ो बीघा खेत जलमग्न*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
 रौनाही पंपिग स्टेशन से निकलने वाली चौधरी चरणसिंह पम्प कैनाल जो शारदा सहायक नहर में मिलने वाली नहर अचानक कट गई । इस कटान से किसानों की सैकड़ों बीघा फसलें जल मग्न हो गई है अभी तक शारदा सहायक नहर बंद न होने के कारण लगातार पानी बढ़ता जा रहा है। कार्यवाही नहीं की गई तो समीप स्थित गांव में भी पानी भरने की आशंका है ।  पंपिंग स्टेशन सोहावल से निकलने वाली पंप कैनाल जो कि शारदा सहायक नहर में मिलती है यह नहर अचानक साल्हेपुर निमैचा गांव के पास अचानक कट गई। नहर कटते ही  एक बड़ी धारा निमैचा गांव की तरफ चल पड़ी  जिससे किसानों का सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गया ।अभी भी लगातार बहाव तेज होने से क़टरौली व निमैचा गांव पर पानी का दबाव लगातार बढ़ रहा है। जब तक शारदा सहायक नहर को बंद नहीं किया जाता तब तक इसका रुकना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन बताया जा रहा है  क्योंकि शारदा  सहायक नहर का पानी इधर वापस आने लगा है ।ग्राम वासियों के अनुसार इस नहर पटरी के कटने की आशंका पहले ही जताई गई थी अवैध खनन के चलते सफाई में निकाली गई स्टिल्ट उठाने के बहाने पटरी को खोदकर मिट्टी को  हटा दिया गया था ।इसका खामियाजा आज ग्राम वासियों को भुगतना पड़ रहा है।
साफ सफाई का चुनाव, झाड़ू वालों को दें एक मौका : संजय सिंह
अयोध्या:—–
*साफ सफाई का चुनाव, झाड़ू वालों को दें एक मौका : संजय सिंह*
मनोज तिवारी  ब्यूरो चीफ अयोध्या
*आप सांसद ने की जनसभा कहा- मोदी का इंजन सिर्फ अडानी के लिए करता है काम*
आम आदमी पार्टी यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शनिवार को नगर पंचायत बीकापुर के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार इमरान अहमद के समर्थन में और गांधी पार्क सिविल लाइन में अयोध्या नगर निगम से मेयर उम्मीदवार कुल भूषण साहू और कई पार्षद उम्मीवारों के समर्थन में जनसभाएँ की. जनसभा में उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, जिला अध्यक्ष एडवोकेट अनिल प्रजापति एवं जिला प्रभारी संजीव निगम सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद संजय सिंह ने कहा निकाय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को  अयोध्या के लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिला तो हम आपसे वादा करते हैं आपका हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ कर दिया जाएगा, नगर निगम के स्कूल और अस्पतालों का कायाकल्प किया जायेगा, शहर की साफ सफाई की बेहतरीन व्यवस्था की जाएगी, पार्कों का सौंदर्यीकरण और नए पार्कों निर्माण कराया जाएगा, सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे जैसे सभी वादों को पूरा करेंगे. ये यह सभी वायदे चुनावी वायदे नहीं  हैं केजरीवाल की गारंटी है। उन्होंने मोदी और योगी को आड़े हाथों लेते हुए करारा हमला बोलते हुए कहा कि यह डबल इंजन वाली सरकार सिर्फ झूठ की सरकार है जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का इंजन सिर्फ उद्योगपति अदानी के लिए काम करता है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश में सबकुछ अदानी को सौंप दिया और इसी को कहते हैं पूंजी पतियों की सरकार. उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी गंदी मानसिकता से सभी संप्रदायों को लड़ा कर अपनी भ्रष्ट कार्यशैली से जनहित के मुद्दों से सब का ध्यान हटा दिया।   उन्होंने कहा दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने आज सरकारी स्कूल में एयर कंडीशन क्लास, एथलीट ग्राउंड, स्विमिंग पूल बनवाएं एवं वहां के अध्यापकों को विदेश भेजकर विशेष ट्रेनिंग दिलवाई जिसका कारण है कि पिछले 8 साल से दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बच्चों का रिजल्ट कान्वेंट से कहीं बेहतर आ रहा है. सांसद संजय सिंह ने चुनावी वायदों को दोहराते हुए कहा की विजयी होने पर आम आदमी पार्टी हाउस टैक्स हाफ वाटर टैक्स माफ कर देगी. इसी के साथ सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा शासन में महंगाई अपनी चरम सीमा पर है इसलिए जब वोट देने जाए तो अपने बच्चे की सूरत को देखकर जाए, रसोई घर में रखे गैस सिलेंडर की कीमत को समझ कर जाए, जीवन रक्षक दवाओं की कीमतों को जानकर जाए कि टीबी, कैंसर, हृदय की दवाओं की क्या कीमत है. सांसद संजय सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आप जब वोट देने जाइए तो इस बात का भी जरूर ख्याल रखिए कि किस तरह दिल्ली के सरकारी स्कूलों को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कान्वेंट की तर्ज पर बनाकर देश से लेकर विदेश तक मिसाल पैदा कर दी है, आप यह भी देख कर जाइएगा कि मोहल्ला क्लीनिक से कितने लोगों को फायदा मिल रहा है, उन्होंने कहा कि आप वोट देते समय यह भी याद रखिए कि किस तरह अरविंद केजरीवाल बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर निशुल्क भेजते हैं, किस तरह वह यातायात प्रबंधन करते हैं एवं चिकित्सा व्यवस्था को किस तरह उच्चतम स्तर पर ले जाते हैं.
इस अवसर पर नगर निगम प्रभारी जुल्फकार आलम,सुनील मौर्य,मो इसराइल घोसी,नदीम राजा, सुनील श्रीवास्तव,हर्षवर्धन कोरी,शुभम श्रीवास्तव,मनोज मिश्रा, मोहित महाराज,शारजाह मास्टर,विकास वर्मा,सुमित वर्मा,सैयद फरीद,दिलीप वर्मा, नवीन यादव,सियरराम भारती,राकेश रावत,सिराज अहमद,अब्दुल अहद,राम जी वर्मा,अफाक मिर्ज़ा,राम अवध,विवेक वर्मा,रमेश कुमार सहित काफी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और आमजन ने भाग लिया।
error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।