फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
विश्व रक्तदाता दिवस पर अनुदेशक संघ का बड़ा संदेश: 20 युवाओं ने किया रक्तदान, पूर्व सांसद विनय कटियार बोले—रक्तदान है मानवता की सर्वोच्च सेवा

अयोध्या। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन एवं अनुदेशक संघ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में अचारी सगरा स्थित होटल परमेश्वर पैलेस में वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवा और मानव कल्याण को समर्पित इस शिविर में 20 युवाओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम ने युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।

अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने किया प्रथम रक्तदान

रक्तदान शिविर का शुभारंभ अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने प्रथम रक्तदान कर किया। उनके इस प्रेरणादायी कदम से उपस्थित युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए भागीदारी निभाई।

पूर्व सांसद विनय कटियार ने रक्तदान को बताया महादान

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद विनय कटियार ने रक्तदाताओं को सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर जीवनरक्षक रक्त उपलब्ध हो सके।

एक यूनिट रक्त तीन लोगों को दे सकता है नया जीवन

विशिष्ट अतिथि एवं समाजसेवी योगेंद्र वर्मा ने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं है। एक यूनिट रक्त कम से कम तीन मरीजों के जीवन को बचाने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने सभी सक्षम नागरिकों से नियमित रक्तदान करने की अपील की।

अनुदेशक संघ पदाधिकारियों ने किया अतिथियों का स्वागत

कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अनुदेशक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमिताभ वर्मा, जिला अध्यक्ष पुनीत यादव, जिला महामंत्री अतुल वर्मा, जिला महासचिव शशांक तिवारी तथा सह संयोजक कुलदीप वर्मा ने बुके, स्मृति चिन्ह और माल्यार्पण कर किया।

गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अपना दल (यस) कृष्ण देव वर्मा, पूर्व प्रधान भोलानाथ वर्मा, समाजसेवी राजेश चौबे, गुड्डू वर्मा, अभिषेक वर्मा, रक्षा राम यादव, राम भरोसे वर्मा, लड्डू लाल वर्मा, व्यापारी नेता प्रतीक वैश्य ‘भज्जा’, लोको पायलट संजय यादव, मनीष मौर्य, विजय वर्मा, खुशबू शाही सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

20 युवाओं ने रक्तदान कर पेश की मिसाल

शिविर में विक्रम सिंह, पुनीत यादव, संदीप पाल, बुद्ध प्रिय अम्बेश, गौरव यादव, अमित उपाध्याय, राजित राम वर्मा, भानु प्रताप सिंह, अतुल वर्मा, कुलदीप गौतम, दीपक कुमार, अमिताभ वर्मा, पंकज कुमार, अवधेश कुमार, राजेंद्र मौर्य, गौतम गुप्ता, सूरज वर्मा, अभिषेक अग्रवाल एवं आर.जे. प्रजापति सहित 20 युवाओं ने रक्तदान कर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।

रक्तदान जागरूकता बढ़ाना ही संस्था का उद्देश्य

कार्यक्रम के समापन पर ‘ब्लड मैन’ के नाम से चर्चित राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने सभी अतिथियों, रक्तदाताओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने की भावना को मजबूत करना है।

STF के शिकंजे में आया मौत का सौदागर, मुठभेड़ में खत्म

STF की बड़ी कार्रवाई: पूर्वांचल का कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में ढेर


अयोध्या में यूपी एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, डेढ़ लाख से अधिक का इनामी अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू मारा गया


40 से अधिक मुकदमों में वांछित था आरोपी, हत्या, रंगदारी और संगठित अपराध से जुड़े थे मामले


 

अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास हुई कार्रवाई

 यूपी STF को लंबे समय से थी आरोपी की तलाश

 आरोपी पर विभिन्न जिलों में दर्ज थे 40 से अधिक मुकदमे

 पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम था घोषित

 मुठभेड़ के दौरान घायल होने के बाद अस्पताल में हुई मौत

फरार साथी की तलाश में जुटी पुलिस टीम


उत्तर प्रदेश में अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के बीच अयोध्या में यूपी एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस के अनुसार पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू मुठभेड़ में मारा गया। आरोपी लंबे समय से वांछित था और उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट तथा अन्य गंभीर अपराधों के दर्जनों मुकदमे दर्ज थे।

अयोध्या से बड़ी खबर

उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने रविवार देर रात अयोध्या में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वांचल के चर्चित अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई महाराजगंज थाना क्षेत्र के एमी घाट के पास की गई।

बताया जाता है कि एसटीएफ को आरोपी की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में घेराबंदी की गई। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया, जिस दौरान फायरिंग की स्थिति बनी। जवाबी कार्रवाई में भानु प्रताप सिंह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अभिलेखों के अनुसार भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू पूर्वांचल क्षेत्र का सक्रिय अपराधी माना जाता था। उसके खिलाफ हत्या, रंगदारी, लूट, गैंग गतिविधियों और अन्य गंभीर धाराओं में 40 से अधिक मुकदमे दर्ज थे। कई जिलों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी और उस पर डेढ़ लाख रुपये से अधिक का इनाम भी घोषित था।

अधिकारियों का कहना है कि आरोपी लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों के लिए चुनौती बना हुआ था। उसकी गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही थी। हाल के दिनों में उसकी तलाश तेज कर दी गई थी, जिसके बाद यह कार्रवाई संभव हो सकी।

सूत्रों के अनुसार मुठभेड़ के दौरान आरोपी का एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसटीएफ की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

प्रदेश में संगठित अपराध और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है।

पुलिस का पक्ष

पुलिस के अनुसार पूरी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

(नोट: मुठभेड़ से संबंधित सभी तथ्य पुलिस और आधिकारिक सूत्रों द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी पर आधारित हैं। मामले से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या जांच रिपोर्ट के आधार पर तथ्यों में बदलाव संभव है।)

सरयू की लहरों में डूबी जन्मदिन की खुशियां, अयोध्या में तीन दोस्त लापता

बस्ती/अयोध्या। जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं, जब दोस्तों संग भगवान राम की नगरी अयोध्या घूमने गए पांच युवकों में से तीन सरयू नदी की तेज लहरों में समा गए। घटना के बाद परिवारों में कोहराम मचा है, जबकि देर शाम तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद लापता युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका।

बताया जा रहा है कि बस्ती जिले के पुरानी बस्ती क्षेत्र निवासी पांच दोस्त गुरुवार सुबह बेहद उत्साह के साथ कार से अयोध्या पहुंचे थे। सभी दोस्त अपने साथी किशन सोनी का जन्मदिन मनाने और रामलला के दर्शन करने निकले थे। “जय श्रीराम” के उद्घोष और खुशी के माहौल के बीच किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर दर्दनाक हादसे में बदल जाएगा।

सरयू नदी में स्नान के दौरान अचानक गहराई का अंदाजा न लग पाने से अभिषेक, अमित और राज तेज बहाव में फंस गए। मौके पर मौजूद साथियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते तीनों युवक नदी की लहरों में समा गए। किशन सोनी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि लकी किसी तरह बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन नदी का तेज बहाव और अधिक गहराई राहत कार्य में बड़ी बाधा बनी रही। अंधेरा होने के बाद भी परिवारों की उम्मीदें सरयू किनारे टिकी रहीं।

लापता युवकों में अमित गुप्ता शहर के प्रसिद्ध पंसारी परिवार से बताए जा रहे हैं, जिनका मंगल बाजार में किराना कारोबार है। अभिषेक सोनी ज्वैलरी कारोबारी हैं और सोने-चांदी के गहनों पर नक्काशी का काम करते थे। वहीं राज गुप्ता स्टेशन रोड पर टी स्टॉल संचालित करते हैं।

घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। स्वजन की आंखें अपनों की सलामती की आस में टिकी हैं, जबकि प्रशासन ने शुक्रवार सुबह फिर से बड़े स्तर पर सर्च अभियान चलाने की बात कही है।

 

परमहंस महाविद्यालय प्रांगण में सजा रंगोत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समा

अयोध्या। रामनगरी अयोध्या के परमहंस महाविद्यालय के प्रांगण में रामाय ट्रस्ट और श्री परमहंस शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में रंगोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रामाय ट्रस्ट और महाविद्यालय की प्रबंधिका वंदना उपाध्याय की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रंग-बिरंगे माहौल, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आपसी मिलन के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुई। इसके बाद महिलाओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। लोकगीत, नृत्य और रंगारंग प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रबंधिका वंदना उपाध्याय ने कार्यक्रम में आई सभी महिलाओं का स्वागत करते हुए उन्हें रंगोत्सव की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। महिलाओं को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक होना चाहिए, ताकि वे समाज और परिवार दोनों के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और सामाजिक कार्यक्रम महिलाओं को एक मंच प्रदान करते हैं, जहां वे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं और आपस में संवाद स्थापित कर सकती हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि होली के बाद आयोजित होने वाले रंगोत्सव जैसे कार्यक्रम लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्योहार केवल आनंद का अवसर ही नहीं होते, बल्कि सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम भी होते हैं। रंगोत्सव लोगों को पुरानी बातों को भूलकर नए सिरे से रिश्तों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि होली के बाद मनाया जाने वाला रंगोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक मिलन का प्रतीक बन जाता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियां मनाने का अवसर प्रदान करते हैं।कार्यक्रम के दौरान रंग पंचमी की परंपरा, लोक संगीत, नृत्य और पारंपरिक व्यंजनों का भी आनंद लिया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह, उमंग और आपसी सहयोग का वातावरण बना रहा। इस आयोजन ने यह सिद्ध कर दिया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम न केवल परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज को जोड़ने का भी महत्वपूर्ण कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में आरटीओ रितु सिंह, अशोका द्विवेदी, रीना द्विवेदी, मनोरमा दुबे, डॉ नीलम सिंह, प्रभा वर्मा उषा मिश्रा, डा मंजूषा पाण्डेय, सरस्वती पाठक, कविता सिंह, मीना पाण्डेय, उर्मिला मिश्रा, प्रज्ञा मिश्रा, सारिका गर्ग, स्मिता सहाय, वंदना सिंह, प्रतिभा द्विवेदी, पूर्णिमा तिवारी, मीनू अग्रवाल, श्वेता टंडन, मयूरी तिवारी, डा वंदना सिंह, कंचन जायसवाल, स्मता तिवारी सहित बडी संख्या में महिलाओं भागीदारी रही.

अयोध्या:—- *विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया बकाया विद्युत बिल वसूली अभियान*
अयोध्या:—-
*विद्युत विभाग द्वारा चलाया गया बकाया विद्युत बिल वसूली अभियान*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
बकाया विद्युत बिल वसूली के लिए विद्युत उपकेंद्र बीकापुर द्वारा शनिवार को बीकापुर कस्बे में अभियान चलाया गया। इस दौरान बकाया विद्युत बिल ना जमा करने पर 10 विद्युत उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन विच्छेद किया गया। तथा 75000 रुपए बकाया विद्युत बिल की वसूली भी की गई। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता इंजीनियर सुशील गर्ग द्वारा भी बीकापुर कस्बे में पहुंचकर विद्युत उपकेंद्र बीकापुर द्वारा चलाए जा रहे विद्युत बकाया वसूली अभियान की समीक्षा की गई। तथा विद्युत उपभोक्ताओं से समय पर अपना विद्युत बिल जमा करा देने की अपील भी की गई। बकाया विद्युत बिल वसूली टीम में अवर अभियंता दिलीप कुमार कनौजिया के अलावा लाइनमैन पवन कुमार मौर्य, राहुल, पुनीत यादव, दिनेश कुमार, राजकुमार, राजेंद्र सहित अन्य विद्युत कर्मी शामिल।
अयोध्या:—- *बीकापुर की 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्राम चौपाल।*

अयोध्या:—-
*बीकापुर की 2 ग्राम पंचायतों में आयोजित हुई ग्राम चौपाल।*
मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या
बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के लुत्फाबाद बछौली और गुन्नधौर ग्राम पंचायत के पंचायत भवन पर ग्राम विकास विभाग द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। शासन के प्राथमिकता में शामिल ग्राम चौपाल के दौरान कुछ विभागों की उदासीनता देखने को मिली। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी ग्राम चौपाल से नदारद रहे। आयोजित की गई ग्राम चौपाल में ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का सत्यापन किया गया। जरूरतमंदों को मिल रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मनरेगा योजना के अंतर्गत कराए गए कार्यों का भी सत्यापन किया। 15 वे वित्त के कार्यों का भी लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। राज्य आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध कराने, निशुल्क बोरिंग, वृद्धा, विकलांग, विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री आवास, किसान सम्मान निधि, शौचालय निर्माण, पेयजल के लिए हैंडपंप सहित गांव में चल रही अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। ग्राम प्रधान लवकुश यादव द्वारा‌ जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत हर घर नल योजना में कार्यदाई संस्था के ठेकेदारों द्वारा गांव में पाइप डालने के लिए संपर्क मार्गों की खुदाई करके क्षतिग्रस्त करने का मुद्दा उठाया गया। और बताया गया कि ठेकेदार आधा अधूरा कार्य छोड़कर चले जाते हैं जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों द्वारा गांव की जन समस्याओं को भी नोट कराया गया। जिसे दूर करने का अधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया। ग्राम चौपाल में एडीओ पंचायत अजय तिवारी, अवनीश शुक्ला, प्रधान लवकुश यादव, सीमा वर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी जयप्रकाश वर्मा, भीम सिंह रौनक, राजाराम वर्मा, परिषदीय स्कूल के शिक्षक अनूप दिवेदी, प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार, रोजगार सेवक फूलचंद, पंचायत सहायक, आंगनबाड़ी कर्मी, सफाई कर्मी आदि उपस्थित रहे।

पत्रकारिता के मूल स्वरूप और उद्देश्य को बचाना सभी की जिम्मेदारी— बलराम तिवारी तिवारी

अयोध्या:—-

*मिल्कीपुर में आयोजित किया गया पत्रकारों का सम्मान समारोह।*

*पत्रकारिता के मूल स्वरूप और उद्देश्य को बचाना सभी की जिम्मेदारी— बलराम तिवारी तिवारी।*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन अयोध्या के तहसील ईकाई मिल्कीपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का सम्मान समारोह एवं संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में मौजूद संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को राष्ट्रीय अधिवेशन को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। मिल्कीपुर तहसील परिसर स्थित अधिवक्ता सभागार में शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महा संगठन के राष्ट्रीय महासचिव एवं जिला अध्यक्ष अयोध्या बलराम तिवारी की अध्यक्षता एवं तहसील इकाई अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी के नेतृत्व में सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद पदाधिकारियों एवं सदस्यों को संगठन का परिचय पत्र प्रदान करते हुए उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष बलराम तिवारी ने कहा कि सभी सम्मानित पत्रकार साथी कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे संगठन को शर्मसार होना पड़े। उन्होंने मौजूद पत्रकार साथियों को बताया कि आगामी जून माह के अंतिम सप्ताह में संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन अयोध्या धाम में आयोजित किया जाएगा। जिसमें सभी अपनी जिम्मेदारी समझते हुए सहयोग करें। उन्होंने ऐलान किया कि मिल्कीपुर तहसील मुख्यालय पर जब भी जिस भी महीने में जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाला संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित होगा, उसी दिन तहसील इकाई की बैठक आयोजित होगी।जिसमें सभी सदस्यों का उपस्थित होना अनिवार्य होगा। बैठक को संगठन के प्रदेश संयुक्त सचिव नरसिंह, प्रदेश कार्यकारिणी प्रचार मंत्री राजेश उपाध्याय, मंडल सचिव दिनेश जायसवाल, जिला महासचिव रमानिवास पांडे, तहसील अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, महेंद्र तिवारी, सत्यनारायण तिवारी एवं शिव कुमार पाण्डेय सहित मौजूद लोगों ने भी संबोधित किया। बैठक में प्रमुख रूप से विजय पाठक, रामेंद्र भूषण पांडे, राहुल कुमार, दुर्गेश मिश्रा, अशोक कुमार मिश्रा, उमाशंकर तिवारी, एम हसन, रवि शुक्ला, मनोज मिश्रा, बृजेश उपाध्याय, मंसाराम, धर्मेंद्र तिवारी, बृजेश मिश्रा, विजय, डॉ अनिल तिवारी, रामबाबू तिवारी, मोहम्मद इरफान, दिनेश कुमार गौड़, राकेश कुमार मिश्र, योगेंद्र प्रताप सिंह व रमेश कुमार मिश्रा सहित दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

अयोध्या:—– *सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व बेटियों को अयोध्या विधायक ने दिखाई द केरल स्टोरी फिल्म*

अयोध्या:—–
*सैकड़ों की संख्या में महिलाओं व बेटियों को अयोध्या विधायक ने दिखाई द केरल स्टोरी फिल्म*

*ऐसी फिल्में बेटियों को जागरूक करने का सबसे बेहतर तरीका- वेद गुप्ता*
( द केरल स्टोरी फिल्म लव जिहाद, धर्मांतरण और आतंकवाद के षड्यंत्र को उजागर करती है)

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

लव जिहाद धर्मांतरण तथा आतंकवाद के षड्यंत्र के विरूद्ध अपनी बेटियों को जागरूक करने के लिए हम बेटियों को यह फिल्म दिखाने के अभियान का प्रारंभ अयोध्या नगर से कर रहे हैं। उक्त बातें नगर विधायक अयोध्या वेद गुप्ता ने फिल्म शुरू होने से पहले प्रेस को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि ऐसी फिल्में ही हमारी बहन बेटियों को जागरूक कर उनकी रक्षा करने में और धर्म और समाज को विषाक्त होने से रोकने में कारगर हो रही है।
हम सभी को केरल स्टोरी फिल्म सभी महिलाओं, बेटियों को दिखाने का अभियान चलाना चाहिए। हमारी धर्म, समाज, महिलाओं, रीति-रिवाजों की रक्षा का दायित्व हम पर ही है।
द केरल लव स्टोरी देखने सपरिवार पहुंचे नगर विधायक के साथ उनकी पत्नी श्रीमती नर्वदा गुप्ता को भी पाकर हाल में मौजूद सैकड़ों महिलाओं व बेटियों में काफी जोश और उत्साह वर्धन आया।
फिल्म देखने के अवसर पर नगर विधायक के साथ भाजपा महिला मोर्चा की रीना द्विवेदी सहित वरिष्ठ भाजपा नेता हरि भजन गौड़, मोनू सिंह समेत तमाम महिलाएं बेटियां व छात्राएं मौजूद रही।

अयोध्या:—– *सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई के निधन पर जताया दुख*

अयोध्या:—–
*सपाइयों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई के निधन पर जताया दुख*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ताई जी एवं पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव की दादी श्रीमती सुभद्रा देवी के निधन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया पूर्व मंत्री विधायक अवधेश प्रसाद सपा जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन विधायक अभय सिंह पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव वरिष्ठ नेता हाजी फिरोज खान गब्बर पूर्व विधायक जय शंकर पांडे पूर्व एमएलसी हीरालाल यादव विशाल वर्मा लीलावती कुशवाहा प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव जिला महासचिव बख्तियार खान मेयर पद के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्णा श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम पूर्व सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव छेदी सिंह रमाकांत यादव एजाज अहमद दान बहादुर सिंह राकेश यादव बाबूराम गौड राम अचल यादव डॉ अनुराग यादव राहुल सिंह शिव बरन यादव पप्पू पंकज पांडे छोटे लाल यादव श्री चंद यादव सरोज यादव अपर्णा जयसवाल हाजी असद अहमद जगन्नाथ यादव जसराज यादव दुर्गेश वर्मा विजय यादव मंजीत यादव मो इश्तियाक खान करन यादव आदि लोगों ने शोक प्रकट किया एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना किया कि अपने चरणों में स्थान दे ।

अयोध्या:—- *भारत के हिंदुओं की सबसे बड़ी आवश्यकता आरती के समय मंदिर अवश्य जाएं – अजय सिन्हा दादा*

अयोध्या:—-
*भारत के हिंदुओं की सबसे बड़ी आवश्यकता आरती के समय मंदिर अवश्य जाएं – अजय सिन्हा दादा*

मनोज तिवारी ब्यूरो चीफ अयोध्या

आज के दौर की सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि लोग मंदिर की ओर चले ऐसा हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिन्हा ने अपने संदेश में कहते हुए बताया है कि वर्तमान में मंदिरों में आरती के वक्त हिंदू बहुत कम दिखते हैं इलेक्ट्रिक इंस्ट्रूमेंट के द्वारा आरती होती है यह हमारे लिए खतरे की घंटी है इसलिए सब आरती के समय मंदिर में आए एक दूसरे को मिले एक दूसरे को समझे अपने सुख-दुख आसपास की परिस्थिति की चर्चा करें एक दूसरे को सहयोग करें जिससे हिंदू एकता बढ़ेगी जब हम पूरे विश्व को समझने में लगे हैं आसपास के लोगों को ही ना जाने तो हम क्या समझेंगे देश के बड़े मंदिरों की आय सरकार ले लेती है ऐसा नहीं होना चाहिए मंदिरों की आय से आश्रम की समाजसेवा गुरुकुल चलते हैं मंदिरों की आय को लेकर आजादी के बाद सरकार का ध्यान चर्च और मस्जिद की ओर गया है सरकार ने ध्यान नहीं दिया इसलिए मंदिरों के द्वारा चल रहे गुरुकुल लुप्त हो गए अगर हम राष्ट्र का विकास चाहते हैं अगर हम संस्कृति को मजबूत करना चाहते हैं अगर हम अपने परिवार की सुखी और खुशहाल देखना चाहते हैं तो हमें मंदिर की ओर लौटना ही पड़ेगा और हमारे बच्चों को पंडित हो या साधु हो उनके पास भेजना पड़ेगा ताकि उनके बीच चर्चा हो बच्चों की शंका का निवारण हो सबकी जिज्ञासा का समाधान हो ज्यादा से ज्यादा समाज सत्संग से जुड़े धार्मिक आध्यात्मिक सामाजिक विषयों पर चर्चा करें किसी भी समय मंदिर में बैठकर दर्शनार्थी धार्मिक टीवी चैनल अवश्य देखें इस तरह के प्रयासों से हम हिंदू राष्ट्र की ओर तथा भारतीय संस्कृति और सनातन सभ्यता की ओर अग्रसर हो सकेंगे ।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।