फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
पूर्वोत्तर रेलवे में सेवानिवृत्त कर्मियों को दी गई विदाई

लखनऊ। 04 फरवरी 2026। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक श्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री राहुल यादव के नेतृत्व में आज मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, लखनऊ के ’बहुउद्देशीय हाल’ में समापक भुगतान कार्यक्रम में मण्डल वित्त प्रबंधक श्री उमेश कुमार एवं सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय द्वारा सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों के स्थान पर रिक्त हुये पद के विरुद्ध तत्काल 12 पात्र कार्यरत कर्मचारियों को पदोन्नति आदेश प्रदान किया गया। कार्यरत कर्मचारी के सेवानिवृत्त होने पर उसके स्थान पर तत्काल पदोन्नति का लाभ प्राप्त होने पर रेलवे कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

इस दौरान 23 रेल कर्मचारियों को सेवानिवृृत्त होने पर भाव भीनी विदाई देते हुए सहायक मण्डल कार्मिक अधिकारी श्री प्रमोद कुमार भारती/द्वितीय ने समापक भुगतान के रूप में समापक राशि का प्रपत्र एवं सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी रेलवे के प्रति समर्पण, निष्ठा एवं अतुलनीय योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने सेवानिवृत्त हुए रेलकर्मियों के दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

 

 

 

Views: 223

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।