*सदर विधायक अदिति सिंह ने 12 किसानों को क्षतिपूर्ति के डमी चेक किए वितरित*
रायबरेली प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना के अन्तर्गत बीमित कृषकों को देय क्षतिपूर्ति का वितरण कार्यक्रम जनपद स्तर पर आज महात्मा गांधी सभागार विकास भवन मे माननीय सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह की उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम मे लाभान्वित कृषकों मे से 12 किसानो को क्षतिपूर्ति के डमी चेक का वितरण किया गया । क्षतिपूर्ति से लाभान्वित सभी किसानो को क्षतिपूर्ति का भुगतान पी०एफ०एम०एस० प्रणाली के माध्यम से रबी वर्ष-2025-26 के 434 किसानो को रू0-2768324 डी०बी०टी० के माध्यम से किसानो के खातों मे भेजा गया इसके साथ ही खरीफ-2025 की अवशेष क्षतिपूर्ति की धनराशि रू0-1026553 सभी लाभान्वित कृषकों को सीधे खाते में भेजा जायेगा। उप कृषि निदेशक रायबरेली द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसलों की क्षति की स्थिति मे देय क्षतिपूर्ति की स्थितियों एवं फसलों की प्रीमियम दरो के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया गया। मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता द्वारा कृषि विविधीकरण एवं मत्स्य पालन को बेहतर तरीके से करते हुए किसानो की आय बढ़ाने पर बल दिया गया। मा० विधायक सदर अदिति सिंह द्वारा किसानो सम्बोधित करते हुए कहा कि अन्नदाता किसान सरकार की प्राथमिकता मे सम्मिलित है तथा क्षतिपूर्ति का भुगतान इस बार रिकार्ड समय मे सरकार द्वारा किसानो के हित में किया गया है। उनके द्वारा यह भी कहा गया कि खेती में प्राकृतिक कारणो के जोखिमों को रोका नही जा सकता है किन्तु फसल बीमा से आच्छादित रहने पर विपरीत परिस्थितियों मे क्षतिपूर्ति के माध्यम से कुछ सीमा तक उसकी भरपाई की जा सकती है। जनपद के अधिक से अधिक किसानो को इस योजना से जुडने का आह्वाहन किया गया।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए सतीश प्रसाद मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जयराम वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य मो० इरफान, जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय, उपयुक्त उद्योग परमहंस मौर्य, अग्रणी जिला प्रबन्धक विमल कुमार दुबे समेत बीमा कम्पनी के कर्मचारी सहित किसान उपस्थित रहे।
Views: 230

