*क्षेत्र पंचायत अमावां की सामान्य बैठक संपन्न* *मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा क्षेत्र पंचायत अमावां के 16 कार्यों का किया लोकार्पण* मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा ट्राई साइकिल की गई वितरित*
रायबरेली विकास खण्ड अमावां सभागार में पूर्व निर्गत एजेण्डे के क्रम में क्षेत्र पंचायत अमावां की सामान्य बैठक मा० विधायक सदर अदिति सिंह व मा० प्रमुख क्षेत्र पंचायत अमावां वैशाली सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत अमावां द्वारा कराये गये 16 कार्यों का लोकार्पण मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा किया गया।
बैठक का कोरम पूर्ण रहा। बैठक के दौरान गत बैठक की कार्यवाही की पुष्टि सहित विभिन्न विभागों के खण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों के विषय में सदन के सदस्यों को अवगत कराया गया। मा० प्रमुख ने अपने सम्बोधन के दौरान समस्त विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से आमजन की समस्याओं के त्वारित निस्तारण व गांव में चौपाल लगाकर गांव की समस्याओं को गांव में ही निस्तारित कराने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान ग्राम प्रधानों ने जल जीवन मिशन अन्तर्गत कराये जा रहे कार्यों तथा ग्राम पंचायत में जल जीवन मिशन के कार्य कराये जाने दौरान खराब सडकों का सत्यापन कराकर उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक के दौरान सदस्यों द्वारा नये कार्यों हेतु प्रस्ताव भी उपलब्ध करयाा गया।
बैठक के पश्चात मा० विधायक सदर व मा० प्रमुख अमावां द्वारा ट्राई साइकिल भी वितरित की गयी। मा० विधायक सदर विकास खण्ड से संचालित योजनाओं के ग्राम पंचायत स्तर पर प्रचार-प्रसार तथा इन योजनाओं को ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत भवन के माध्यम से संचालित कराने के कार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिये गये।
बैठक के दौरान उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी (पं०), अवर अभियन्ता (लघु सिंचाई एवं ग्रा०अभि०वि०), क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, समस्त ग्राम पंचायत सचिव, प्रधान संघ अध्यक्ष अमावां, एवं पूर्व प्रमुख क्षेत्र पंचायत अमावां आदि उपस्थित रहे।
Views: 231

