फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
पानी की समस्या को लेकर भयंकर धूप और गर्मी दिया धरना समाजसेवी आशीष पाठक के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे धरना प्रदर्शन में जीआईसी रोड पर एक पानी की टंकी और इंडिया मार्का सही कराने के लिए दिया गया धरना

 

रायबरेली राजकीय इंटर कॉलेज रोड पर एक तरफ जिला चिकित्सालय है तो दूसरी तरफ दीवानी कचहरी बस स्टॉप इसी रोड पर 10 से 15 हजार लोग रोज आते जाते है और एक इंडिया मार्का लगा हुआ है जो कई महीनों से खराब पड़ा है जिसकी शिकायत भी करी गई पर समाधान नहीं हुआ अप्रैल माह में ईओ महोदय को एक प्रार्थना पत्र भी दिया गया जिसमें उन्होंने एक सोलर पानी की टंकी लगवाने को कहा था और लिखा भी था पर वह भी अभी तक नहीं लगी इतनी गर्मी में लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। इसी को लेकर समाजसेवी आशीष पाठक ने दो दर्जन से अधिक साथियों और बड़े बुजुर्गों के साथ धूप और गर्मी में धरना दिया जिसमें लगभग 4 घंटे बाद ईओ नगर पालिका मौके पर पहुंचे और समस्या पूछी तो आशीष पाठक ने बताया कि पानी न आने की शिकायत कई महीनों से करी जा रही पर अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ इससे पहले भी कई बार लिखित शिकायतें की जा चुकी हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मजबूरी में दुकानदार व आम जनमानस पानी की बोतल खरीद करके काम चला रहे हैं। नगर पालिका परिषद रायबरेली के ईओ स्वर्ण सिंह ने कहा कि तत्काल समाधान किया जाएगा उन्होंने मौके पर जेई जलकल को उनको उनकी टीम के साथ बुलाया और कार्य शुरू कराया और आश्वासन दिया 24 घंटे में समस्या का समाधान हो जाएगा ईओ नगर पालिका रायबरेली ने समाजसेवी आशीष पाठक को धरना समाप्त कराया । इस आश्वासन पर समाजसेवी आशीष पाठक अपने सभी साथियों के साथ धरना समाप्त किया । धरने में संतोष पांडे अखिलेश द्विवेदी मारुत त्रिपाठी ननकू गुलशेर शिवम त्रिवेदी राजकुमार शुक्ला राकेश ब्रजेश अग्रहरी सुमित गंगा दत्त राशिद राजेश पीर मोहम्मद सहित दो दर्जन से ज्यादा आम जनमानस मौजूद रहे।

Views: 143

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।