फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*दूध एवं दुग्ध उत्पादों की विशेष जांच अभियान के तहत चार नमूने संग्रहित कर भेजे गए प्रयोगशाला* 

 

 

 

रायबरेली आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आदेश एवं जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के निर्देशों के क्रम में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, रायबरेली द्वारा 18 से 19 जून 2026 तक खाद्य पदार्थ दूध एवं दुग्ध उत्पादों (खोया, पनीर, घी, दही, स्किम्ड मिल्क पाउडर एवं अन्य दुग्ध उत्पादों) की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन रायबरेली द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-II मानिक चन्द्र सिंह के निर्देशन में प्रभावी प्रवर्तन कार्यवाही के लिए दो दलों का गठन किया गया। प्रथम दल का नेतृत्व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव तथा द्वितीय दल का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव द्वारा किया गया। दोनों दलों में कम से कम दो खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को शामिल किया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजनी कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित दल द्वारा सार्मथ्या मिल्क प्रोडक्ट कम्पनी, ईश्वरदासपुर, पोस्ट एवं थाना ऊंचाहार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया तथा भैंस के दूध एवं गाय के दूध के दो नमूने संग्रहित किए गए।

वहीं, खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव के नेतृत्व में गठित दल द्वारा लक्ष्मी फूड एण्ड स्टोरेज प्रा. लि., फतेहपुर रोड, लालगंज, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान को खाद्य सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा होमोजिनाइज्ड स्टैण्डर्ड मिल्क (आनन्दा ब्राण्ड) एवं दही (आनन्दा ब्राण्ड) के दो नमूने संग्रहित किए गए।

अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय प्रताप सिंह, संजय कुमार त्रिपाठी, उदय राज मौर्य, शेफाली रस्तोगी एवं सुश्री कंचनलता तिवारी भी शामिल रहे। संग्रहित सभी नमूनों को जांच हेतु खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Views: 107

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।