दुकानदार का उत्त्पीडऩ वर्दी का रौब या व्यक्तिगत रंजिश? कचौड़ी विक्रेता सौरभ का आरोप- रोज दुकान पर आकर धमकाता है वर्दीधारी, वीडियो वायरल
रायबरेली। नगर कोतवाली क्षेत्र के सुपर मार्केट स्थित नगर पालिका कार्यालय के पास कचौड़ी की दुकान लगाने वाले एक दुकानदार ने कहा कि, खुद को पुलिस की वर्दी में बताने वाले व्यक्ति पर लगातार उत्पीड़न और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। शनिवार को दुकान पर हुई कथित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।
दुकानदार सौरभ के अनुसार, एक व्यक्ति नियमित रूप से पुलिस की वर्दी पहनकर उसकी दुकान पर आता है और दुकान बंद कराने की धमकी देकर चला जाता है। सौरभ का कहना है कि उक्त व्यक्ति कई बार फूड विभाग में ऑनलाइन शिकायतें भी करा चुका है, जिससे वह लगातार मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित महसूस कर रहा है।
शनिवार 20 जून 2026 को करीब दोपहर 2 बजे भी कथित वर्दीधारी व्यक्ति दुकान पर पहुंचा। सौरभ के मुताबिक जब उसने पूछा कि क्या चाहिए, तो उसने कोई जवाब नहीं दिया और धमकी भरे अंदाज में वहां से निकल गया। जिसका नाम लल्लन तिवारी उर्फ नीरज तिवारी पुत्र देवी चरण बताया जा रहा है।इस दौरान मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सौरभ ने आरोप लगाया कि वर्दी का रौब दिखाकर उसे रोजाना परेशान किया जा रहा है। उसने कहा कि अब वह इस मामले की शिकायत लेकर नगर कोतवाली पहुंचेगा और कार्रवाई की मांग करेगा। दुकानदार का कहना है कि लगातार हो रहे इस उत्पीड़न से उसका व्यापार प्रभावित हो रहा है और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सौरभ क्षेत्र में जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहता है, ऐसे में उसके साथ हो रही इस तरह की घटनाओं ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं वायरल वीडियो के बाद यह चर्चा भी तेज हो गई है कि आखिर एक दुकानदार को बार-बार निशाना क्यों बनाया जा रहा है।
हालांकि, पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी। यह भी स्पष्ट होना बाकी है कि वर्दीधारी व्यक्ति वास्तव में पुलिसकर्मी है या नहीं तथा उसके द्वारा की जा रही कथित कार्रवाई के पीछे क्या कारण हैं। फिलहाल वायरल वीडियो और दुकानदार के आरोपों ने नगर क्षेत्र में नई बहस छेड़ दी है। पुलिस की जांच के बाद ही पूरे प्रकरण की वास्तविक तस्वीर साफ हो सकेगी।
SP Raebareli UP Police
Views: 185

