*बैखौफ दबंगों ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा जिला अस्पताल में भर्ती*
रायबरेली जिले की कानून व्यवस्था इस तरह चरमरा गई है कि बैखौफ अपराधियों को खाकी का खौफ नहीं रह गया है जहां एक तरफ नसीराबाद थाना क्षेत्र में युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई वहीं गुरूबक्सगंज थाना क्षेत्र में तानसेन सिंह गुमदापुर मजरे भीरा गोबिंदपुर की बीती रात भदोखर थाना क्षेत्र व गुरूबक्सगंज क्षेत्र के लोगों ने जान से मारने की नियत से प्राणघातक हमला कर दिया सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस अधमरा हुए तान सेन सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है पुलिस की माने तो घटना के पीछे पुलिस चोरी जैसी बात बता रही हैं जबकि तानसेन सिंह के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया है अगर पुलिस की यह बात मान भी ली जाए कि तानसेन सिंह चोरी करने गया था तो उसकी सूचना पुलिस को न देकर कानून को अपने हाथ में क्यों लिया गया और भदोखर थाना क्षेत्र के लोग वहां रात में क्या कर रहे थे हालांकि यह सब जांच का बिषय है लेकिन तानसेन सिंह की हालत गंभीर बनी हुई है अब देखना यह है कि पुलिस घटनाक्रम के सच्चाई तक पहुंचती है या फिर हर बार की तरह घटना को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है
Views: 100

