विधानसभा हरचंदपुर के विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर क्षेत्र में व्याप्त भीषण बिजली संकट को लेकर जेई एवं एसडीओ से मुलाकात की।
रायबरेली विधानसभा हरचंदपुर के विद्युत उपकेंद्र पहुंचकर क्षेत्र में व्याप्त भीषण बिजली संकट को लेकर जेई एवं एसडीओ से मुलाकात की।
भारतीय जनता पार्टी की सरकार बड़े-बड़े विकास के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि हरचंदपुर की जनता भीषण गर्मी में घंटों बिजली के बिना रहने को मजबूर है। किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे, छात्र पढ़ाई नहीं कर पा रहे, व्यापारी नुकसान झेल रहे हैं और आम नागरिक रातभर जागने को विवश हैं।
अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि हरचंदपुर की विद्युत व्यवस्था में तत्काल सुधार किया जाए। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जनता के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन, विद्युत उपकेंद्र का घेराव करेगी और इस मुद्दे को विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा।
जनता अंधेरे में है और भाजपा सरकार दावों की रोशनी में। अब हरचंदपुर चुप नहीं बैठेगा।
Views: 143

