*एसआईआर गुणवत्ताविहीन व अपारदर्शी-सपा*
*एसआईआर गुणवत्ताविहीन व अपारदर्शी-सपा*
रायबरेली समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार समाजवादी पार्टी रायबरेली के कार्यकर्ताओं द्वारा बूथों पर पहुंचकर निर्वाचक नामावलियों की जाँच करने पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एसआईआर के उपरान्त प्रकाशित अंतिम मतदाता सूचियों में अनेकों खामियाँ मिल रही हैं बूथों पर एक ही मतदाता का नाम दो से पाँच एवं कहीं कहीं आठ बार अलग अलग इपिक नम्बर से दर्ज है और एक ही मतदाता का मकान नंबर दस दस बार अलग अलग इपिक नम्बर से दर्ज है ऐसे मतदाताओं की संख्या जनपद रायबरेली की सभी छह विधानसभा क्षेत्र में लगभग पच्चीस हज़ार है।इन मतदाता सूचियों में बड़ी संख्या में व्याप्त त्रुटियों,ग़लतियों से एसआईआर प्रक्रिया संदेहात्मक,अपारदर्शी एवं गुणवत्ताविहीन है जिससे मतदाताओं में भ्रम की स्थिति पैदा हो रही है।
जनपद रायबरेली के बूथों पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा ऐसे ग़लत रूप से दर्ज मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाने हेतु फॉर्म -7 भरा कर जमा कराये जा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष इ.वीरेंद्र यादव के नेतृत्व मे आज दिनांक 29/06/2026 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी रायबरेली सरनीत कौर ब्रोका को एक ज्ञापन देकर उपरोक्त सूचियाँ सहित फॉर्म-7 एवं मतदाता सूचियाँ संलग्न कर देकर मतदाता सूचियों में व्याप्त अनियमितता को दुरुस्त करवाकर पारदर्शी मतदाता सूची बनवाने की मांग की गयी इस अवसर पर विधायक राहुल लोधी,प्रदेश सचिव डॉ शशिकांत शर्मा,महासचिव मो.अरशद खान,पूर्व प्रत्याशी चौ.सुरेश निर्मल,उपाध्यक्ष राजेश मौर्य,श्रवण चौधरी,नगर अध्यक्ष इजहार खान,जिला सचिव सुरजीत सिंह,अरविंद कुमार चौधरी,महेश गुप्ता,बलराज राना आदि वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
Views: 121

