फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
*जेष्ठ माह की पूर्णमासी के अवसर पर सद्गुरु कबीर साहब की जयंती एक अनूठे अंदाज में मनाई गई। यहां देर शाम को विचार गोष्ठी एवं कवि सम्मेलन व मुशायरा तथा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया*।

 

 

 

 

रायबरेली एक शाम कबीर के नाम से आयोजित सद्गुरु कबीर की जयंती संत रैदास आश्रम सामुदायिक केंद्र रायबरेली में हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई। लखनऊ से पधारे वरिष्ठ कवि बी.आर. विप्लवी मुख्य अतिथि के रूप में सदगुरु कबीर के ऊपर काव्य पाठ किया। उन्होंने कबीर को सच्चा गुरु और पथ प्रदर्शक बताया। उन्होंने कबीर की बात को दोहराते हुए कहा कि पोथी पढ़ि- पढ़ि जग मुआ पंडित भया न कोय, ढ़ाई आखर प्रेम का पढ़े सो पंडित होय। इस अवसर पर रायबरेली के प्रसिद्ध साहित्यकार व एडवोकेट बाबू कृष्णानंद श्रीवास्तव जी को माल्यार्पण एवं साल्यार्पण से अभिनंदित किया गया। उन्होंने आओ फिर लौट चलें कविता का पाठ भी किया। एक शाम कबीर के नाम कार्यक्रम की अध्यक्षता कवि नाज प्रतापगढ़ी ने की। उन्होंने जिंदगी की रोशनी है कबीर की वानी नाम से कविता पढ़ी।

कवि सम्मेलन का संचालन खूबसूरत अन्दाज़ में जय चक्रवर्ती ने किया। इस अवसर पर कवि रमाकांत, समसुद्दीन अजहर, सुधीर बेकस, धम्म प्रीता बौद्ध, नर कंकाल एवं सबिस्ता बृजेश ने सद्गुरु कबीर के जीवन पर आधारित काव्य पाठ किया।

कार्यक्रम के आयोजक राजेश कुरील और सह आयोजक विमल किशोर सबरा ने सभी कवियों को अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। कवियों के साथ-साथ आयोजन समिति ने सामाजिक और साहित्यिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को भी अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मान की इस कड़ी में वरिष्ठ पत्रकार विजय यादव, समाज सेविका व पूर्व सभासद पूनम तिवारी, शिक्षिका मंजूलता, सेवानिवृत शिक्षक एवं समाजसेवी रामेश्वर सिंह मौर्य, कबीर शोध संस्थान डीघा जंगल के महंत स्वामी विनोदानंद शास्त्री आदि मुख्य रहे। सद्गुरु कबीर जयंती एक शाम कबीर के नाम कार्यक्रम दो सत्रों में विभाजित था। प्रथम सत्र का संचालन सामाजिक चिंतक डॉ. सुनील दत्त ने किया। उन्होंने सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना, तिसरण और पंचशील ग्रहण कराया। द्वितीय सत्र का संचालन विश्व दलित परिषद के अध्यक्ष राजेश कुरील ने किया।

वीरांगना झलकारी बाई कल्याण एवं विकास परिषद रायबरेली के अध्यक्ष राम सजीवन धीमान ने कार्यक्रम का संयोजन किया। उन्होंने आए हुए कवियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। संत रैदास आश्रम सामुदायिक केंद्र के संरक्षक सदस्य इंजीनियर एस.के.आर्या, एस.सी./ एस.टी. टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष आसाराम रावत, महामंत्री रोहित चौधरी एवं संरक्षक अनिल कांत जैसे शिक्षकों का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर रेखा राजेश कुरील, इंजीनियर वंश बहादुर यादव, डॉ.जे.के. भारत, राम समुझ लाल, रमेश कोटेदार, राकेश कुमार, श्यामलाल, मंजू लता, डी.डी. कुशवाहा, राम भरोसे, सत्येश गौतम, सुरेश कुमार, नीरज हंस, ताराचंद, मास्टर श्री राम, सर्वेश कुमार, राजू दिवाकर, शिशिर श्रीवास्तव, बिंदा महतो आदि गणमान्य लोग सम्मिलित रहे।

Views: 148

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।