*स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों के अधिकारों की मजबूती पर आयोग का विशेष फोकस* *उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग ने रायबरेली में की जनसुनवाई* *अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक के उपरांत की प्रेसवार्ता*
रायबरेली उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष (न्यायमूर्ति) राम अवतार सिंह के नेतृत्व में आयोग का प्रतिनिधिमंडल जनपद भ्रमण पर रायबरेली पहुँचा। इस अवसर पर विकास भवन स्थित महात्मा गांधी सभागार में आयोग द्वारा जनसुनवाई, जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा उसके उपरांत प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया।
आयोग के मा० अध्यक्ष (न्यायमूर्ति) राम अवतार सिंह ने कहा कि आयोग का उद्देश्य स्थानीय ग्रामीण निकायों में पिछड़े वर्गों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, उनके हितों का संरक्षण तथा शासन की नीतियों एवं व्यवस्थाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का मूल्यांकन करना है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायतों एवं सुझावों का गंभीरता से परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी।
बैठक के दौरान आयोग ने स्थानीय ग्रामीण निकायों से जुड़े विभिन्न विषयों, पिछड़े वर्गों के हितों, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। आयोग ने संबंधित अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जनप्रतिनिधियों ने भी क्षेत्रीय समस्याओं एवं जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए।
इसके उपरांत आयोजित प्रेसवार्ता में मा० अध्यक्ष (न्यायमूर्ति) राम अवतार सिंह ने मीडिया प्रतिनिधियों को आयोग के जनपद भ्रमण के उद्देश्य, जनसुनवाई की प्रक्रिया तथा बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश के विभिन्न जनपदों का भ्रमण कर स्थानीय स्तर पर व्यवस्थाओं का आकलन कर रहा है, जिससे शासन को आवश्यक सुझाव उपलब्ध कराए जा सकें और पिछड़े वर्गों के हितों को और अधिक प्रभावी ढंग से संरक्षित किया जा सके।
प्रेसवार्ता के दौरान आयोग के मा० सदस्य बृजेश कुमार, संतोष कुमार विश्वकर्मा, अरविंद कुमार चौरसिया, एस.पी. सिंह तथा विशेष कार्याधिकारी डॉ. मो. असलम अंसारी, मा० अध्यक्ष जिला पंचायत रंजना चौधरी, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता सहित संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहें।
Views: 141

