फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
ऊंचाहार भाजपा ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के जरिए पूरे क्षेत्र को राष्टप्रेम की रंग में रंगने की तैयारी में है। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में हर घर और समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, इसमें भी सबसे ज्यादा जोर युवाओं को जोड़ने पर रहेगा

ऊंचाहार भाजपा ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के जरिए पूरे क्षेत्र को राष्टप्रेम की रंग में रंगने की तैयारी में है। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में हर घर और समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, इसमें भी सबसे ज्यादा जोर युवाओं को जोड़ने पर रहेगा

 

ऊंचाहार , रायबरेली । भाजपा ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान के जरिए पूरे क्षेत्र को राष्टप्रेम की रंग में रंगने की तैयारी में है। 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान में हर घर और समाज के हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, इसमें भी सबसे ज्यादा जोर युवाओं को जोड़ने पर रहेगा। इस तैयारी को लेकर गुरुवत को भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रांतीय मंत्री अभिलाष कौशल के नेतृत्व में पार्टी की एक बैठक संपन्न हुई ।

बैठक में हर कार्यकर्ता को कम से कम 50 घरों के लोगों को अभियान में शामिल कराने का लक्ष्य दिया गया है। संगठन को जमीन पर जोर-शोर से अभियान चलाने के साथ इंटरनेट मीडिया पर भी इसके प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में कौशल ने कहा कि अभियान में हमारा लक्ष्य केवल पिछले वर्षों की उपलब्धियों को दोहराना नहीं, उनसे आगे बढ़ना है। अधिक घरों तक पहुंचना है, अधिक लोगों को जोड़ना है, युवाओं की भागीदारी बढ़ानी है। ऐसा वातावरण बनाना है कि अभियान अकेले भाजपा का कार्यक्रम बनकर न रहे और पूरे समाज का अभियान बने।

भाजपा के वरिष्ठ नेता व निगोहा प्रधान आशीष तिवारी ने कहा कि अभियान से हर किसी को जोड़कर, हर घर में तिरंगा फहराने के साथ स्वतंत्रता सेनानियों व उनके परिवारों से आशीर्वाद प्राप्त करना है। हमें युवाओं को जोड़ने का पूरा प्रयास करना है, इसके लिए इंटरनेट मीडिया का भरपूर इस्तेमाल कर उन्हें प्रेरित करें। हर कार्यकर्ता कम से कम 50 घरों के लोगों को इस अभियान के साथ अवश्य जोड़े। बैठक में प्रमुख रूप से महा मंत्री विकास श्रीवास्तव ,उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ,ज्ञानेंद्र कुमार यादव ,रीना पाल ,अमृत लाल ,नरेन्द्र शुक्ला ,देव करण सिंह ,ननकाऊ तिवारी आदि मौजूद रहे ।

Views: 142

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।