फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
जनपद में पहली बार एमएसपी पर होगी उड़द-मूंग की खरीद, सलोन के कमालगंज व धरई में बी-पैक्स केंद्रों का शुभारंभ,

 

 

 

 

रायबरेली सलोन में किसानों को उनकी उड़द एवं मूंग की फसलों का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में जनपद रायबरेली में पहली बार न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद की व्यवस्था शुरू कर दी गई है। इसी क्रम में सलोन क्षेत्र के कमालगंज एवं धरई में बी-पैक्स सहकारी क्रय-विक्रय समिति के खरीद केंद्रों का उद्घाटन जिला सहकारी बैंक लिमिटेड रायबरेली के अध्यक्ष विवेक विक्रम सिंह ने किया।उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विवेक विक्रम सिंह ने कहा कि जनपद में धरई, सलोन, उत्तरपारा, लोधवारी एवं रायबरेली शहर सहित पांच सहकारी क्रय-विक्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां किसानों की उड़द एवं मूंग की फसल एमएसपी पर खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि रायबरेली एवं तिलोई क्षेत्र में 31 नवगठित बहुउद्देशीय सहकारी समितियों का गठन किया गया है, जिनके माध्यम से किसानों को कृषि संबंधी सुविधाएं और सहकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में लगातार नए प्रयोग किए जा रहे हैं। इसी क्रम में देश में पहली बार रायबरेली के घुरवारा क्षेत्र में रेहड़ी-पटरी व्यवसायियों को मात्र एक प्रतिशत ब्याज पर 20 हजार रुपये तक का वित्तपोषण उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे छोटे कारोबारियों को आर्थिक संबल मिलेगा।कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक बृजेश विश्वकर्मा, अपर जिला सहकारी अधिकारी विजय मिश्र, केंद्र व्यवस्थापक प्रभाकर सिंह भदौरिया, ज्ञानेंद्र सिंह,ग्राम प्रधान गजेन्द्र सिंह, प्रधान रामकुमार जायसवाल, सुशील सिंह, नरेन्द्र सिंह, बृजेश कुमार तिवारी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान किसानों से अपील की गई कि वे अपनी उड़द एवं मूंग की उपज निर्धारित क्रय केंद्रों पर बेचकर सरकार की एमएसपी योजना का अधिकतम लाभ उठाएं।

 

रायबरेली से व्यूरो चीफ शशिधर त्रिपाठी की रिपोर्ट

Views: 95

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।