पहरेमऊ में 3 सितंबर 2026 को लखनऊ में होने वाले *व्यापारी महाकुंभ* के लिए आज जोरदार जनसंपर्क किया गया। व्यापारी भाइयों को महाकुंभ में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया गया।
जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता “3 सितंबर को लखनऊ के व्यापारी महाकुंभ इतिहास बनाएगा।
व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने का ये सबसे बड़ा मंच है, हर व्यापारी को इसमें भाग लेना चाहिए।”
*जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जी:* “महाकुंभ में व्यापारी एकजुट होकर अपनी ताकत दिखाएगा। सरकार को व्यापारियों की आवाज सुननी होगी।”
*नगर अध्यक्ष के.के. गुप्ता जी:* “पहरेमऊ के व्यापारी पूरी ताकत के साथ लखनऊ पहुंचेंगे। ये महाकुंभ व्यापार के हित में मील का पत्थर साबित होगा।”
जिला मंत्री शिखर श्रीवास्तव एवं
नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी ने कहा युवा व्यापारी भी इस महाकुंभ का हिस्सा बनेंगे। नए भारत के व्यापार की नींव यहीं से रखी जाएगी।”
राम गोपाल गुप्ता अध्यक्ष, दीपक श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष,
अशोक कुमार मुंशी महामंत्री, शिवम प्रताप सिंह मीडिया प्रभारी, संरक्षक हिमांशु गुप्ता, अरविंद सैनी, मेहंदी हसन, लाल मोहम्मद, महेश गुप्ता, सत्यम गुप्ता, शिवा गुप्ता, राम सागर, सुमित चौरसिया, सत्य नारायण साहू उपाध्यक्ष, सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे
Views: 131

