विधायक अदिति सिंह के अनुरोध पर पीड़ित परिवार को यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने ₹2 लाख की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
रायबरेली सदर विधायक श्रीमती अदिति सिंह जी ने लखनऊ के सत्यार्थ हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनके परिवार के अत्यंत करीबी स्वर्गीय लालजी सोनकर जी के निधन के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए लखनऊ प्रशासन से निरंतर संपर्क बनाए रखा। उन्होंने पूरे प्रकरण में निष्पक्ष जाँच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए हर स्तर पर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहने का भरोसा दिलाया है।
विधायक श्रीमती अदिति सिंह जी ने कहा कि जनता के स्वास्थ्य और जीवन के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा खिलवाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना और यदि जाँच में किसी प्रकार की लापरवाही या दोष सिद्ध होता है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कराना हमारी प्राथमिकता और संकल्प है।
विधायक अदिति सिंह जी ने मा. मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से व्यक्तिगत रूप से निवेदन कर पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता का आग्रह किया, जिसके फलस्वरूप आज पीड़ित परिवार को ₹2 लाख की आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से साथ ही शासकीय योजनाओं में विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री मंत्री बाल सेवा अंतर्गत 2 बच्चों को प्रतिमाह ₹2500 और पारिवारिक लाभ योजना का लाभ उपलब्ध कराया गया।
विधायक जी ने कहा कि स्वर्गीय लालजी सोनकर जी के परिवार के दुःख में हम पूरी संवेदना के साथ उनके साथ खड़े हैं। प्रशासन द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की जाँच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित कराने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री सिद्धार्थ कुमार एवं श्री गौतम सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सहित सोनकर समाज के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
विधायक अदिति सिंह जी ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक यह मामला पूरी गंभीरता के साथ उठाया जाता रहेगा।
Views: 136

