*विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सामुदायिक केन्द्र रतापुर में लगाई गई अभिलेख प्रदर्शनी*_ _*मा0 उद्यान मंत्री, मा0 विधायक सलोन व अधिकारियों द्वारा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन*_
रायबरेली विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर सामुदायिक केन्द्र, रतापुर में विभाजन विभीषिका से सम्बन्धित अभिलेख प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात उ०प्र० दिनेश प्रताप सिंह ने प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारम्भ कर प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस अवसर पर मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा बुद्धिलाल पासी, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका, मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ उपस्थित रहे। विभाजन विभीषिका की त्रासदी के दौरान प्राणोत्सर्ग करने वाले लोगों की याद में 02 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गयी।
मा0 उद्यानमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज हम सभी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एकत्रित हुए हैं। यह दिवस केवल इतिहास के एक दुखद अध्याय को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि उन लाखों निर्दाेष लोगों के संघर्ष, पीड़ा, त्याग और बलिदान को नमन करने का अवसर है, जिन्होंने वर्ष 1947 में देश के विभाजन की त्रासदी को झेला।
उन्होंने कहा कि विभाजन के समय लाखों परिवारों को अपने घर, खेत, कारोबार और अपनी जन्मभूमि छोड़ने के लिए विवश होना पड़ा। असंख्य लोगों ने अपनों को खोया और अनगिनत परिवारों ने विस्थापन का दंश सहा। यह पीड़ा हमारी सामूहिक स्मृति का हिस्सा है। आज हम उन सभी ज्ञात-अज्ञात पीड़ितों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हैं।
हम उन सभी विभाजन पीड़ितों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने अपार कष्ट सहते हुए भी जीवन को नए सिरे से आगे बढ़ाया और राष्ट्र निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया।
इससे पूर्व मा0 विधायक सलोन ने अपने सम्बोधन में कहा कि गतवर्ष की भांति अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुए जिन्हें भारत के विभाजन के दौरान अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े ऐसे लोगों की स्मृति में विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि देश का विभाजन किसी विभीषिका से कम नही था। भारत के लाखों लोगों ने बलिदान देकर आजादी प्राप्त की थी, ऐसे समय पर देश का दो टुकड़ों में बंट जाने का दर्द लाखों परिवारों में एक गहरे जख्म की तरह घर कर गया है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमे न सिर्फ भेद-भाव वैमनस्य एवं दुर्भावना को खत्म करने की याद दिलाएगा, बल्कि इससे एकता, सामाजिक सद्वाव और मानव सशक्तिकरण की प्रेरणा मिलेगी।
इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को भ्रमण कराकर प्रदर्शनी का अवलोकन कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी पीयूष चन्द्र राय द्वारा किया गया।
इस मौके पर उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए मुनेश चन्द्र, जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, जिला पूर्ति अधिकारी उबैदुर्ररहमान, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण महिपाल सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा, जिला युवा अधिकारी वर्तिका सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष गौतम, क्रीडाधिकारी धीरेन्द्र कुमार पुरूषोत्तम सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापकगण व बच्चें उपस्थित रहे।
Views: 117

