फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के मानदेय में वृद्धि की घोषणा पर रायबरेली के आंगनवाड़ी संगठन ने जताया मुख्यमंत्री जी का आभार

 

 

रायबरेली आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के हित में माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय पर रायबरेली के आंगनवाड़ी संगठन ने हर्ष व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों का मानदेय ₹12,000 तथा सहायिकाओं का मानदेय ₹6,000 किए जाने की घोषणा, साथ ही ₹5 लाख तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा, स्मार्टफोन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान किए जाने का निर्णय प्रदेश की लाखों आंगनवाड़ी बहनों के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

 

इस अवसर पर रायबरेली की ओर से जिलाध्यक्ष बीना सिंह, जिला मंत्री स्नेहा सिंह, कोषाध्यक्ष प्रियंका सिंह, जिला उपाध्यक्ष बीना श्रीवास्तव, ब्लॉक महामंत्री रचना श्रीवास्तव एवं जिला संरक्षक विक्रम सिंह उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम में जिला संयुक्त मोर्चा के संयोजक श्री राकेश शुक्ला भी उपस्थित रहे और उन्होंने आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं सहायिकाओं के हित में लिए गए इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे लंबे समय से कार्यरत बहनों के सम्मान और सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

 

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्रियां एवं सहायिकाएं वर्षों से बाल विकास, पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। मानदेय में यह वृद्धि उनके कार्य के प्रति सम्मान को दर्शाती है।

 

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्त्रियों ने एक स्वर में कहा—

 

“इस ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी का हृदय से कोटि-कोटि धन्यवाद एवं आभार।”

 

विक्रम सिंह

जिला संरक्षक

आंगनवाड़ी कर्मचारी जनकल्याण एसोसिएशन, रायबरेली

Views: 119

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।