फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सिद्धार्थनगर महोत्सव में हुआ कबड्डी मैच का उद्घाटन

सिद्धार्थनगर। आज दिनाँक 30/01/2026 को बी एस ए ग्राउंड मे सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 में तीसरे दिन बालक एवं बालिका वर्ग में कबड्डी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारम्भ क्रीड़ा भारती, गोरक्ष प्रांत के प्रान्त अध्यक्ष डा. अरुण कुमार प्रजापति एवं जिला समन्वय बालिका शिक्षा सुरेन्द्र श्रीवास्तव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया । उद्‌घाटन मैच में कस्तूरबा गाँधी बालिका ने विद्या मन्दिर तेतरी बजार को 31-6 के अन्तर से हराया। बालिका वर्ग के फाईनल में जनता इंटर कॉलेज असीधवा बांसी ने कस्तूरबा गांधी अवरिया आवासिय वालिका विद्यालय बाँसी को 29-8 के अन्तर से पराजित कर विजेता बनी। वही बालक वर्ग मे सोहास जनुबी ने रतन सेन इंटर कालेज को 32-20 के अन्तर से पराजित कर विजेता बनी ।इस पूरे आयोजन मे 23 टीमों ने प्रतिभाग किया।

पुरस्पर वितरण के मुख्य अतिथि उ० प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राधे रमण त्रिपाठी,जिला मंत्री योगेन्द्र पाण्डेय, जिला उपाध्यक्ष इन्दसेन सिंह, डा. अरुण कुमार प्रजापति जी द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

इस अवसर पर सोनू गुप्ता, नागेन्द्र सिंह, केशरी कुमार,सत्यप्रकाश, चन्द्रभान रत्नेश सिंह,दौलत गुप्ता राजकुमार यादव, रवीन्द्र गुर्जर, माहेश्वरी पाठक, सत्येन्द्र गुप्ता,सुनील कुमार, सुमन, कमलेन्द्र चौधरी, सुनील कुमार, सुमन सिंह सहित सैंकड़ो खिलाडी उपस्थित रहें।

पिपरहवा स्तूप से महोत्सव मंच तक—उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सिद्धार्थनगर दौरा विकास संदेशों से रहा भरपूर

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का सिद्धार्थनगर दौरा धार्मिक, सांस्कृतिक और विकास कार्यक्रमों से परिपूर्ण रहा। पिपरहवा स्थित ऐतिहासिक कपिलवस्तु स्तूप पर पूजन, ग्राम चौपाल में जनसंवाद, कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक और सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के मंच से विकास का विज़न — पूरे दिन कार्यक्रमों की श्रृंखला जारी रही।

पिपरहवा स्तूप पर पूजन, भन्तेगणों से संवाद

उपमुख्यमंत्री ने मा. सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान सहित जनप्रतिनिधियों के साथ पिपरहवा स्तूप पर पूजन एवं परिक्रमा की।

इसके बाद संग्रहालय का निरीक्षण किया तथा बौद्ध भन्तेगणों से संवाद कर उन्हें कंबल वितरण किया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. और पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन सहित प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

ग्राम धेन्सा में चौपाल — योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक

विकास खण्ड शोहरतगढ़ के ग्राम धेन्सा में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ने कहा:

“मनरेगा समाप्त नहीं हुई है। ‘जी-रामजी’ योजना लागू होने तक मनरेगा चलती रहेगी। पात्रों को आवास, राशन कार्ड, आयुष्मान गोल्डन कार्ड व अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।”

उन्होंने बताया कि अब सभी लाभार्थियों को डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से सीधे खाते में धनराशि मिल रही है, जिससे भ्रष्टाचार पर रोक लगी है।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया।

कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा बैठक

उपमुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि:

पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से मिले

किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार न हो

विकास योजनाओं की गति तेज की जाए

बैठक में सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सिद्धार्थनगर महोत्सव-2026 के तीसरे दिन का शुभारंभ

उपमुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलन कर माँ सरस्वती एवं गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ महोत्सव के तीसरे दिन का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में सरस्वती वंदना और लोकगीत प्रस्तुतियों ने सांस्कृतिक वातावरण को जीवंत कर दिया।

बुद्ध की धरती से विश्व शांति का संदेश

महोत्सव मंच से उपमुख्यमंत्री ने कहा:

पिपरहवा विश्व का प्रमुख बौद्ध तीर्थ है

बुद्ध का संदेश शांति और अहिंसा का है

बौद्ध स्थलों को सड़क, रेल व हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है

सिद्धार्थनगर को पर्यटन मानचित्र पर प्रमुख स्थान दिलाया जाएगा

उन्होंने कहा कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बनेगा और सिद्धार्थनगर अग्रणी जनपदों में शामिल होगा।

काला नमक चावल जोन का अवलोकन

उपमुख्यमंत्री ने प्रसिद्ध काला नमक चावल जोन का भी निरीक्षण किया और इसकी वैश्विक ब्रांडिंग पर जोर दिया।

जनप्रतिनिधियों ने बताया ऐतिहासिक दौरा

सांसद जगदम्बिका पाल ने इसे जनपद के लिए ऐतिहासिक अवसर बताया।

विधायक श्यामधनी राही, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय व जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान ने भी स्वागत भाषण दिए।

सम्मान और समापन

जिलाधिकारी द्वारा उपमुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, पूर्व विधायक, पार्टी पदाधिकारी व अधिकारी उपस्थित रहे।

सिद्धार्थनगर में भाजपा संगठनात्मक बैठक, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भरा कार्यकर्ताओं में जोश

सिद्धार्थनगर। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान की अध्यक्षता में आयोजित संगठनात्मक बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे, आगामी कार्यक्रमों और जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

SIR मुद्दे पर गंभीर चर्चा, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

बैठक के दौरान उप मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से SIR से जुड़े विषयों पर गहन चर्चा की। उन्होंने पदाधिकारियों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने, बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है।

भाषण से कार्यकर्ताओं में भरा उत्साह

अपने संबोधन में केशव प्रसाद मौर्य ने पार्टी की नीतियों, उपलब्धियों और संगठन की भूमिका पर जोर देते हुए कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं और संगठन की मजबूती से ही विकास का लक्ष्य पूरा होगा।

वरिष्ठ नेताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिला प्रभारी हरि चरण कुशवाहा, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी, पूर्व विधायक राघवेंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी निशांत पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र सिंह, सहकारी बैंक अध्यक्ष कुंवर विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, साधना चौधरी, राम कुमार कुंवर, लाल जी त्रिपाठी सहित अनेक जिला व मंडल पदाधिकारी उपस्थित रहे।

नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव

नरेंद्र मणि त्रिपाठी, साधना चौधरी, राम कुमार कुंवर, लाल जी त्रिपाठी सहित जिला व मंडल स्तर के अनेक पदाधिकारी

संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प

बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जिला संगठन की सक्रिय भूमिका रही।

मुंबई के नाम पर निकला… कुंड में मिली लाश!

सिद्धार्थनगर में 24 वर्षीय युवक की रहस्यमयी मौत से सनसनी

सिद्धार्थनगर (बांसी तहसील), उत्तर प्रदेश।
जनपद सिद्धार्थनगर के बांसी तहसील क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। शिवनगर डिडई थाना क्षेत्र के असनहरा गांव निवासी 24 वर्षीय युवक अतीउल्लाह की लाश गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कुंड में मिलने से हड़कंप मच गया है।

मुंबई जाने की बात कहकर निकला, फिर रहस्य में बदल गई ज़िंदगी

परिजनों के अनुसार अतीउल्लाह 22 जनवरी की रात यह कहकर घर से निकला था कि वह मुंबई जा रहा है। लेकिन वह सच में मुंबई पहुंचा भी या नहीं—यह सवाल अब तक अनुत्तरित है। किससे मिला, किन हालात में था, इसका कोई ठोस जवाब किसी के पास नहीं है।

 मोबाइल बंद होते ही बढ़ी बेचैनी

घर से निकलने के कुछ ही समय बाद अतीउल्लाह का मोबाइल फोन अचानक बंद हो गया। परिवार ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों से संपर्क किया। परिजनों का दावा है कि मुंबई से फोन पर बात होने की जानकारी भी मिली, लेकिन युवक का सही ठिकाना कभी सामने नहीं आ सका।

 मछली पकड़ने गए ग्रामीणों ने देखा कुंड में शव

बृहस्पतिवार की शाम बांसी–बस्ती रोड स्थित असनहरा मंदिर के दक्षिण पुल के पूरब बने कुंड में मछली पकड़ने गए ग्रामीणों की नजर पानी में उतराए शव पर पड़ी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जमा हो गई और पुलिस को बुलाया गया।
⚠️ हत्या की आशंका, गांव में उबाल
शव की पहचान होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों और परिजनों ने इसे सामान्य मौत मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। लोगों का कहना है कि अतीउल्लाह की मौत के पीछे कोई गहरी साजिश हो सकती है।
⚖️ पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनेगी राज़ से पर्दा उठाने की कुंजी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

❓ वो सवाल जो पूरे गांव को बेचैन कर रहे हैं

मुंबई जाने के नाम पर अतीउल्लाह आखिर गया कहां?
आखिरी बार किससे और कब बात हुई?
गांव से दूर कुंड तक उसकी लाश कैसे पहुंची?
हादसा या सोची-समझी साजिश?
गांव में डर, गुस्सा और आक्रोश का माहौल है। लोग निष्पक्ष और गहन जांच की मांग कर रहे हैं।

“मुरादाबाद में सोना निगलने वाला गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ा, जानिए चौंकाने वाला तरीका”

मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश – एक हैरतअंगेज और खतरनाक गिरोह मुरादाबाद पुलिस ने पकड़ लिया है। यह गिरोह सोने की तस्करी का ऐसा तरीका अपनाता था, जिसे सुनकर किसी की भी सांसे थम जाएँ।

Screenshot 20260130 092521
जानकारी के अनुसार, चार आरोपी दुबई से सोना भारत लाने के लिए अद्भुत और खतरनाक तरीका अपनाते थे। ये लोग सोने को छोटे-छोटे कैप्सूल में डालकर निगल जाते थे। भारत पहुँचने पर पेट के ज़रिए इन्हें बाहर निकालकर तस्करी करते थे।

Screenshot 20260130 092542
प्रत्येक कैप्सूल का वजन लगभग 30 से 35 ग्राम था, जिससे एक बार में बड़ी मात्रा में सोना लाना संभव होता था।
मुरादाबाद पुलिस को गुप्त सूचना मिलने के बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया। मेडिकल जांच में उनके पेट से भारी मात्रा में सोना बरामद हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह तरीका न केवल गैरकानूनी था, बल्कि आरोपियों के जीवन के लिए भी बेहद खतरनाक था।
प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि आरोपी लंबे समय से इसी तरीके से सोने की तस्करी कर रहे थे। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह गिरोह किन अन्य लोगों और नेटवर्क से जुड़ा है।
पुलिस का कहना है कि यह अब तक सामने आई सबसे खतरनाक और जोखिम भरी सोना तस्करी की घटनाओं में से एक है। मामले की जांच अभी जारी है।

गोरखपुर में चंपा देवी पार्क में श्रीराम कथा: श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम

IMG 20260129 WA1184 IMG 20260129 WA1186 IMG 20260129 WA1181गोरखपुर।
गोरखपुर के ऐतिहासिक चंपा देवी पार्क में आयोजित पावन श्रीराम कथा के दौरान श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रसिद्ध कथावाचक श्री राजन जी महाराज के श्रीमुख से प्रवाहित अमृतमयी वाणी का श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा के दौरान जैसे-जैसे प्रभु श्रीराम के चरित्र, मर्यादा और आदर्शों का वर्णन हुआ, वैसे-वैसे पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के उद्घोष से गूंज उठा। महाराज श्री की ओजस्वी, सरल और हृदयस्पर्शी शैली ने श्रोताओं के अंतःकरण को रामभक्ति से परिपूर्ण कर दिया।
श्रद्धालुओं ने बताया कि श्रीराम कथा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक अनुभव है। कथा के प्रत्येक प्रसंग में धर्म, सत्य, करुणा और कर्तव्य का गूढ़ संदेश निहित रहा।
कथा उपरांत व्यासपीठ की विधिवत आरती संपन्न हुई, जिसके बाद श्रद्धालुओं ने महाराज श्री से स्नेहिल आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर वातावरण पूर्णतः भक्तिमय और राममय बना रहा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संतजनों एवं रामभक्तों की उपस्थिति रही। आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।

सिद्धार्थनगर की 2067 गांवों को मिलेगा शुद्ध पेयजल, जलजनित बीमारियों पर लगेगा ब्रेक

सिद्धार्थनगर।
जनपद सिद्धार्थनगर के लिए यह एक बड़ी और राहत देने वाली खबर है। जिले के 2067 गांवों में जल्द ही शुद्ध पेयजल की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी पहल से न केवल लोगों को साफ पानी मिलेगा, बल्कि जलजनित बीमारियों पर भी प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सकेगा।
सरकार की इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और गुणवत्ता युक्त पेयजल उपलब्ध कराना है। वर्षों से दूषित पानी के कारण उल्टी-दस्त, पीलिया, टायफाइड जैसी बीमारियों से जूझ रहे ग्रामीणों को अब बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
अधिकारियों के अनुसार, परियोजना के तहत आधुनिक तकनीक से पानी की शुद्धता की जांच की जाएगी और हर गांव तक पाइपलाइन के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। इससे महिलाओं और बच्चों को दूर-दराज से पानी लाने की परेशानी से भी निजात मिलेगी।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि यह योजना पूरी तरह लागू हो जाती है, तो यह ग्रामीण जीवन में ऐतिहासिक बदलाव साबित होगी। स्वास्थ्य के साथ-साथ समय और श्रम की भी बचत होगी।
प्रशासन का दावा है कि कार्य को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं और गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री का दौरा कल, डीएम, एसपी ने जांची सुरक्षा व्यवस्था

माननीय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन के दृष्टिगत जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया ।*

सम्बंधित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश 

आज दिनांक 29.01.2026 को श्री शिवशरणप्पा जीएन जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व डॉ0 अभिषेक महाजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा माननीय उप मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश श्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल घेन्सा तथा सिद्धार्थ विश्वविद्यालय हेलीपैड एवं आसपास के क्षेत्रों का भ्रमण/निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया । प्रवेश-निकास व्यवस्था सुदृढ़ रखने, यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ज़ोरदार प्रदर्शन

 एकदिवसीय धरना देकर सरकार को चेताया, लंबित मांगों पर कार्रवाई की गुहार


सिद्धार्थनगर।
उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की वर्षों से लंबित मांगों को लेकर शनिवार को जनपद सिद्धार्थनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में बड़ा आंदोलन देखने को मिला।
आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के आह्वान पर जिले की सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकजुट होकर पहुँचीं और एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद की।
धरना स्थल पर “आंगनबाड़ी एकता ज़िंदाबाद” और “संयुक्त मोर्चा ज़िंदाबाद” जैसे नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि देश के नौनिहालों के भविष्य को संवारने वाली आंगनबाड़ी कर्मियों को आज भी अल्प मानदेय, असुरक्षित सेवा शर्तों और शोषण का सामना करना पड़ रहा है।

सदर तहसीलदार को सौंपा गया ज्ञापन

धरना समाप्ति के बाद आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल ने सदर तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्ष 1975 से मातृ-शिशु पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवाओं की रीढ़ बनी हुई हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें न तो स्थायित्व मिला और न ही सम्मानजनक वेतन।

 सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का हवाला

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को ग्रेच्युटी का हकदार माना गया है, बावजूद इसके अब तक जमीनी स्तर पर इस आदेश का लाभ नहीं दिया गया, जो न्यायालय के निर्देशों की अवहेलना है।

प्रमुख मांगें जो उठाईं गईं

आंदोलन के दौरान आंगनबाड़ी संयुक्त मोर्चा ने सरकार के सामने कई अहम मांगें रखीं, जिनमें प्रमुख हैं—
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को स्थायी कर्मचारी का दर्जा
प्रतिमाह सम्मानजनक वेतन/मानदेय सुनिश्चित किया जाए
ग्रेच्युटी और पेंशन जैसी सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं
फेस रिकॉग्निशन (फेस कैप्चर) प्रणाली को समाप्त किया जाए
पोषण आहार की मात्रा और गुणवत्ता में वृद्धि
डिजिटल कार्य के लिए उपयुक्त मोबाइल और रिचार्ज सुविधा

“सरकार ने नहीं सुनी तो आंदोलन होगा तेज”

धरना स्थल से नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया, तो आने वाले समय में आंदोलन को और व्यापक स्तर पर तेज किया जाएगा।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यह लड़ाई केवल वेतन की नहीं, बल्कि सम्मान, सुरक्षा और भविष्य की है।

सरकार से उम्मीद

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश सरकार उनकी जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करेगी और वर्षों से उपेक्षित इन महिला कर्मियों को न्याय दिलाएगी।

सिद्धार्थनगर महोत्सव में हुआ करियर काउंसलिंग का उद्घाटन

सिद्धार्थनगर, 29 जनवरी 2026। सिद्धार्थनगर महोत्सव 2026 के दूसरे दिन करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल एवं मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर तथा मॉ सरस्वती एवं महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। राजकीय इण्टर कालेज तेतरी बाजार, सिद्धार्थनगर के छात्राओ द्वारा सरस्वती वन्दना प्रस्तुत किया गया।

करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 ने कहा कि बच्चों को आई0ए0एस0, पी0सी0एस0, एस0एस0सी0 आदि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के बारे में जानकारी नहीं होती है कि वह अपने कैरियर का चुनाव कर सकें। कैरियर काउन्सलिंग कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को अपने कैरियर का चुनाव करने में मदद मिलेगी। आप लोग सिविल सर्विस, नीट, इंजीनियरिंग की तैयारी कर अपना कैरियर बना सकते हैं। आज कैरियर काउंसलिंग में ध्येय आई0ए0एस0, आकाश कोचिंग, एलेन टीम, कैरियर बेल की टीम द्वारा बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक करने के बारे में जानकारी दिया जा रहा है जिसके माध्यम से तैयारी कर अपने लक्ष्य को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी सिविल सर्विस की तैयारी करने से पहले अपना लक्ष्य निर्धारित कर लें। सिलेबस के अनुसार कड़ी मेहनत कर पढ़ाई करें। सभी लोगों के अन्दर अनुशासन व संस्कार आवश्यक है। अपने माता पिता का सम्मान करें। किसी भी क्षेत्र में जाने के लिए अच्छा इंसान बनना जरूरी है। अपने दिमाग को आराम देने के लिए योगा करें। आपके व्यक्तित्व में गरीबों की मदद, न्याय की भावना होनी चाहिए। आप लोग करियर काउंसलिंग फेयर के आयोजन का लाभ उठाएं और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर आगे बढ़ें। सभी को शुभकामनायें दी। करियर काउंसलिंग के सफलतापूर्वक आयोजन कराने के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल को बधाई दिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन ने कहा कि विभिन्न संस्थानों के काउंसलरों द्वारा आई0ए0एस0, पी0सी0एस0, एस0एस0सी0, नीट, इंजीनियरिंग की परीक्षाओं के बारे में बताया जा रहा है। उन्होने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुये कहा कि आप सभी अपने वर्तमान पर अपना फोकस करें भविष्य के बारे में चिंता न करें। हमे जो भी प्राप्त करना है उसके लिए लक्ष्य पूर्व से निर्धारित होना चाहिए। अपना प्लान तैयार कर, लक्ष्य बनाकर तैयारी करे। आप मेहनत करे अच्छी कैरियर प्राप्त कर सकते हैं। कोई भी परीक्षा पास करना असम्भव नहीं है। मोबाइल फोन का प्रयोग केवल पढ़ाई के लिए करें। सोशल मीडिया, रील से दूर रहें। आपके जो दोस्त हो वह पढ़ाई करने वाले हों। बिना अलार्म के सुबह उठने की आदत डालें। एन0सी0आर0टी0 की बुक पढ़े तथा स्नातक में जिस विषय की पढ़ायी करें उससे सम्बंधित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करें। सकते है।

मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने रूचि के हिसाब से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करें। आई0ए0एस0, पी0सी0एस0, डाक्टर, इंजीनियर, उद्यमी जो भी बनना हो अपना एक लक्ष्य निर्धारित करके तैयारी करें सफलता अवश्य मिलेगी।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल द्वारा बच्चों को अपना करियर बनाने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दिया गया।

करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के प्रथम सत्र सिविल सर्विसेज के अन्तर्गत ध्येय आई0ए0एस0 के सी0ई0ओ0 वर्षा सिंह व उनकी टीम द्वारा सिविल सर्विसेज की तैयारियों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। द्वितीय सत्र मेडिकल सेंशन (नीट) में आकाश कोचिंग से डॉ0 संजय पाण्डेय द्वारा उपस्थित बच्चों को मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में जानकारी दिया गया। जनपद सिद्धार्थनगर के रहने वाले अजय राज पटेल द्वारा नीट में 364 रैंक प्राप्त कर एम्स भोपाल में सेवा दे रहे हैं उनके द्वारा अपना अनुभव साझा किया तथा जानकारी दी गयी। डा0 तनुुषा द्वारा बच्चों को मेडिकल के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में अपना अनुभव साझा किया गया। तृतीय सत्र इंजीनियरिंग-जे.ई.ई. के अन्तर्गत एलेन टीम आनन्द श्रीवास्तव द्वारा जानकारी दिया गया। चतुर्थ सत्र कॅरियर बिल के सन्दीप शर्मा द्वारा एस.एस.सी के बारे में जानकारी दिया गया। करियर काउंसलिंग के पंचम सत्र विविध में उद्यमिता के बारे में आशुतोष पाण्डेय द्वारा जानकारी दिया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री शिवशरणप्पा जी0एन0, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी श्री बलराम सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल एवं मा0 सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल द्वारा अतिथिगणों को स्मृति चिन्ह एवं काला नमक चावल बॉक्स देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी महिपाल सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजन, प्रधानाचार्य राजकीय इन्टर कालेज नौगढ़ दयाशंकर यादव व अन्य जिला स्तरीय अधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, बच्चे, एन0सी0सी0 के बच्चे आदि उपस्थित थे।

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।