फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
नेपाल बस हादसे में 2 की मौत, 19 घायल — भारतीय युवाओं ने निभाई मानवता की मिसाल, शव से इलाज तक संभाली पूरी जिम्मेदारी

“सीमा पार भी नहीं रुकी इंसानियत — भारतीय युवाओं ने दिखाया असली जज़्बा”


महराजगंज/नेपाल।

नेपाल के प्यूठान जिले के भीगरी क्षेत्र में हुए भीषण बस हादसे ने कई परिवारों को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और घायलों की चीख-पुकार ने माहौल को दहला दिया।

स्थानीय प्रशासन और राहत टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। हालात बेहद गंभीर थे, लेकिन इसी बीच भारत के युवाओं ने आगे बढ़कर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने सभी का दिल जीत लिया।

महराजगंज जनपद से जुड़े आशुतोष मौर्या, ऋषिराज (टीटू राय), शत्रुजीत मौर्या, बलराम मौर्या और राजे शिव मौर्य ने बिना समय गंवाए राहत कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई। इन युवाओं ने प्रशासन के सहयोग से रातों-रात घायलों को नेपाल से भारत लाकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है।

यही नहीं, ये टीम अगले ही दिन फिर से नेपाल के लिए रवाना हो गई। वहां पहुंचकर इन्होंने दो दिनों तक रुककर मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाने से लेकर हर जरूरी प्रक्रिया पूरी कराई। इस दौरान कई प्रशासनिक और भौगोलिक चुनौतियां सामने आईं, लेकिन इन युवाओं ने धैर्य और साहस के साथ हर मुश्किल का सामना किया।

काफी प्रयासों के बाद दोनों मृतकों के शव को सुरक्षित भारत लाया गया, जहां प्रशासन की निगरानी में उनका अंतिम संस्कार कराया गया। इस पूरी घटना ने यह साबित कर दिया कि मुश्किल वक्त में इंसानियत ही सबसे बड़ी ताकत होती है।

स्थानीय लोगों और परिजनों ने इन युवाओं के कार्य की खुले दिल से सराहना की है। हर तरफ इनकी तत्परता, सेवा भाव और साहस की चर्चा हो रही है।


नेपाल के प्यूठान जिले में भीषण बस हादसा

2 की मौत, 19 घायल — कई की हालत गंभीर

भारतीय युवाओं ने संभाला राहत से लेकर अंतिम संस्कार तक का जिम्मा

घायलों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती

दो दिन नेपाल में रहकर पूरी की कानूनी प्रक्रिया


“सीमा पार भी नहीं रुकी इंसानियत — भारतीय युवाओं ने दिखाया असली जज़्बा”

 

आज विधानमंडल में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की जल निगम (ग्रामीण) संबंधी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विधानसभा हरचंदपुर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया

आज विधानमंडल में सार्वजनिक उपक्रम एवं निगम संयुक्त समिति की जल निगम (ग्रामीण) संबंधी महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान विधानसभा हरचंदपुर की जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

क्षेत्र में जगह-जगह टूटी हुई पाइपलाइन, जर्जर सड़कों, हैंडपंपों की मरम्मत/रिपेयर न हो पाना एवं नए हैंडपंपों का न लगना जैसी गंभीर समस्याओं को प्रमुख सचिव, जल निगम के समक्ष रखा गया।

साथ ही यह भी अवगत कराया गया कि जल निगम की नई पानी टंकियों का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पा रहा है तथा पुरानी टंकियों का पुनर्गठन (Reorganisation) भी लंबित है, जिससे पेयजल आपूर्ति बाधित हो रही है और जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अतः इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान एवं लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने हेतु विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने का अनुरोध किया गया।

*रायबरेली में भारत विकास परिषद का दायित्व ग्रहण समारोह भव्यता के साथ संपन्न* *भारत का परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने नए अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को सौंपा कार्यभार*

भारत विकास परिषद, शाखा रायबरेली का दायित्व ग्रहण समारोह शहर के कचहरी रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विद्या भारती के प्रदेश निरीक्षक राम जी सिंह द्वारा भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। परिषद के अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद सेवा, संस्कार एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों के लिए सतत प्रतिबद्ध संगठन है। इस अवसर पर आगामी सत्र हेतु उमेश अग्रवाल को अध्यक्ष, प्रभात श्रीवास्तव को सचिव एवं विजय सिंह को कोषाध्यक्ष के रूप में दायित्व सौंपा गया। समारोह में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह प्रांत कार्यवाहक संजय सिंह एवं विभाग प्रचारक अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिषद की नई कार्यकारिणी को पूर्व क्षेत्रीय संरक्षक डॉ. आर. बी. श्रीवास्तव, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अंबरीश अग्रवाल तथा प्रांतीय उपाध्यक्ष नवल किशोर बाजपेई की उपस्थिति में अतिरिक्त राष्ट्रीय महासचिव मुकेश जैन द्वारा शपथ दिलाई गई। इस दौरान 9 नए सदस्यों ने परिषद की सदस्यता भी ग्रहण की। मुख्य अतिथि ने परिषद द्वारा विगत 63 वर्षों से समाज में सेवा एवं संस्कार के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया, वहीं परिषद के राष्ट्रीय अतिरिक्त महासचिव मुकेश जैन एवं प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र स्वरूप शुक्ला ने संगठन द्वारा देशभर में संचालित सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला सहभागिता की अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव की उपस्थिति में राष्ट्रीय महिला संयोजक अमिता जैन द्वारा नव-निर्वाचित महिला कार्यकारिणी को भी शपथ दिलाई गई। समारोह का संचालन विवेक सिंह एवं प्रेरणा श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से किया, जबकि विगत सत्र की प्रगति आख्या सचिव अजय त्रिवेदी द्वारा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राकेश कक्कड़, वी. के. अग्निहोत्री, सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, राकेश मिश्रा, डॉ. चम्पा श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, मंगलेश श्रीवास्तव, ममता अग्रवाल, नीतू चतुर्वेदी, कंचन श्रीवास्तव, ज्योति अग्रवाल, डॉ. ज्ञानेन्द्र चतुर्वेदी, रोटरी क्लब के अध्यक्ष रजनीश कपूर, अग्रवाल समाज के अध्यक्ष पवन गुप्ता, नीरज गुप्ता, नीलिमा श्रीवास्तव, अजय मिश्रा, सुरेश चंद्र शुक्ला, हरिश्चंद्र शर्मा, डॉ. बरखा भारती, उषा त्रिवेदी, अनामिका सिंह सहित अनेकों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हरचंदपुर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त: विधायक राहुल लोधी का ऊर्जा विभाग पर हमला, चेतावनी—सुधार नहीं तो तहसील स्तर पर होगा बड़ा जनआंदोलन

 

रायबरेली। हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में बदहाल विद्युत व्यवस्था अब जनआक्रोश का कारण बन चुकी है। भीषण गर्मी के बीच लगातार लो वोल्टेज, घंटों की अघोषित बिजली कटौती, बार-बार ट्रिपिंग, जर्जर विद्युत लाइनें और ओवरलोड ट्रांसफार्मरों ने आम जनता का जीना दूभर कर दिया है। गांव से लेकर कस्बों तक लोग बिजली संकट से परेशान हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मानो गहरी नींद में सोए हुए हैं।

 

इसी गंभीर समस्या को लेकर हरचंदपुर विधानसभा के विधायक राहुल शिव गणेश लोधी राजपूत ने ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव को कड़ा पत्र भेजकर पूरे विद्युत तंत्र की पोल खोल दी है। विधायक ने साफ शब्दों में कहा है कि क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और विभाग की लापरवाही अब असहनीय हो गई है।

 

अपने पत्र में विधायक ने उल्लेख किया है कि हरचंदपुर क्षेत्र में अधिकांश ग्रामीण और शहरी इलाकों में लो वोल्टेज की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। घरों में पंखे तक ठीक से नहीं चल पा रहे, मोटरें बंद पड़ी हैं और किसानों की सिंचाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खेतों में पानी न पहुंच पाने से फसलें सूखने की कगार पर हैं, जिससे किसान भारी चिंता में हैं।

 

स्थिति केवल किसानों तक सीमित नहीं है। छोटे व्यापारी, दुकानदार और स्थानीय कारोबारी भी बिजली संकट से बुरी तरह प्रभावित हैं। बार-बार बिजली जाने और ट्रिपिंग की समस्या के कारण व्यापारिक गतिविधियां बाधित हो रही हैं। फ्रीजर, कूलर, मशीनें और अन्य उपकरण लगातार खराब हो रहे हैं, जिससे आर्थिक नुकसान बढ़ता जा रहा है।

 

विधायक ने यह भी कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के घंटों बिजली काट दी जाती है, जिससे जनता में भारी नाराजगी है। लोग रात-रात भर गर्मी में जागने को मजबूर हैं। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, बुजुर्ग और बीमार लोग सबसे अधिक परेशान हैं। लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को जनता की पीड़ा से कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा।

 

पत्र में क्षेत्र की जर्जर विद्युत लाइनों को भी गंभीर खतरा बताया गया है। कई स्थानों पर वर्षों पुरानी लाइनें आज भी जस की तस लटकी हुई हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। बरसात और आंधी के दौरान यह खतरा और बढ़ जाता है। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही।

 

ट्रांसफार्मरों की हालत भी बदतर है। क्षेत्र में लगे कई ट्रांसफार्मर वर्तमान लोड के अनुसार पर्याप्त नहीं हैं। लगातार ओवरलोड होने के कारण वे बार-बार फुंक जाते हैं, जिससे कई-कई दिनों तक आपूर्ति ठप रहती है। जनता शिकायत करती है, लेकिन समाधान के नाम पर केवल आश्वासन मिलता है।

 

विधायक राहुल लोधी ने ऊर्जा विभाग से मांग की है कि तत्काल जर्जर विद्युत लाइनों का नवीनीकरण कराया जाए, ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, जरूरत के अनुसार नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं और अनावश्यक रोस्टिंग व ट्रिपिंग पर प्रभावी नियंत्रण किया जाए। उन्होंने कहा कि बिजली जैसी बुनियादी सुविधा में इस तरह की लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

 

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो तहसील स्तर पर व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह आंदोलन केवल प्रतीकात्मक नहीं होगा, बल्कि जनता के गुस्से की सीधी अभिव्यक्ति बनेगा। विधायक ने कहा कि यदि हालात नहीं सुधरे तो प्रशासन को इसका पूरा जवाब देना होगा और जनआंदोलन की जिम्मेदारी भी उसी की होगी।

 

उन्होंने यह भी कहा कि वे क्षेत्र की जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाया जाएगा। जनता को बिजली जैसी मूलभूत सुविधा दिलाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

हरचंदपुर की जनता में पहले से ही भारी असंतोष व्याप्त है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब बिल समय पर वसूले जाते हैं, तो फिर बिजली व्यवस्था इतनी बदहाल क्यों है? विभागीय उदासीनता ने लोगों के सब्र का बांध तोड़ दिया है।

 

यदि प्रशासन ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो हरचंदपुर में यह बिजली संकट केवल तकनीकी समस्या नहीं रहेगा, बल्कि बड़ा जनांदोलन बन जाएगा। फिलहाल निगाहें ऊर्जा विभाग पर टिकी हैं—देखना यह है कि विभाग जागता है या फिर जनता सड़क पर उतरकर जवाब मांगती है।

फर्जी पुलिस वर्दी पहन रील बनाना पड़ा महंगा, यूट्यूबर पर मुकदमा दर्ज

महराजगंज, संवाददाता मार्तण्ड गुप्ता।


वायरल वीडियो से हरकत में आई पुलिस, जांच जारी


सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने की होड़ में एक यूट्यूबर को फर्जी तरीके से पुलिस की वर्दी पहनकर वीडियो बनाना भारी पड़ गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, महराजगंज निवासी एक महिला यूट्यूबर द्वारा कथित रूप से उत्तर प्रदेश पुलिस के उप निरीक्षक की वर्दी धारण कर भोजपुरी गीत के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था। यह वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस के संज्ञान में आया।

पुलिस के मुताबिक, बिना किसी वैधानिक नियुक्ति के पुलिस वर्दी पहनकर स्वयं को अधिकारी के रूप में प्रस्तुत करना आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न कर सकता है तथा इससे विभागीय छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

इस संबंध में मुख्य आरक्षी अजय कुमार पाण्डेय की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली महराजगंज में मु0अ0सं0 218/2026 के तहत धारा 204 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

 

बहराइच में सांप के काटने से दंपति की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

लोकेशन: बहराइच

रिपोर्ट: कृष्ण चंद्र शुक्ल


बहराइच जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सांप के काटने से पति-पत्नी की मौत हो गई। दोनों को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला थाना दरगाह क्षेत्र से जुड़ा बताया जा रहा है। मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी दंपति ईंट भट्ठे पर रहकर कार्य करते थे। बताया जाता है कि रात में खाना खाने के बाद दोनों खटिया पर सो रहे थे, तभी किसी जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया।

घटना के बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी और मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से दोनों को इलाज के लिए बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।

हालांकि, डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान पति-पत्नी की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।

 

घाघरा किनारे खेल रहे मासूम पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने जान बचाई

ब्रेकिंग न्यूज़ | बहराइच

रिपोर्ट: कृष्ण चंद्र शुक्ला


उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में घाघरा नदी किनारे एक बड़ा हादसा टल गया, जब खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर अचानक मगरमच्छ ने हमला कर दिया।

मामला थाना बौंडी क्षेत्र के कायमपुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शिव प्रसाद अपने दोस्तों के साथ नदी किनारे खेल रहा था। इसी दौरान नदी से बाहर निकले मगरमच्छ ने अचानक बच्चे के पैर को जबड़े में दबोच लिया और पानी की ओर खींचने लगा।

घटना के समय मौजूद अन्य बच्चों के शोर मचाने और बच्चे की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने लाठी-डंडों और शोर-शराबे के जरिए मगरमच्छ को पीछे हटने पर मजबूर किया और बच्चे को उसके मुंह से छुड़ा लिया।

घायल बच्चे को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

क्यों बढ़ रहे हैं ऐसे हमले? (विश्लेषण)

घाघरा नदी (सरयू) का यह इलाका हर साल बरसात और जलस्तर बढ़ने के कारण मगरमच्छों के लिए अनुकूल हो जाता है।

नदी किनारे बस्तियां होने से मानव-वन्यजीव संघर्ष बढ़ रहा है

गर्मी और जलस्तर में बदलाव के दौरान मगरमच्छ अक्सर किनारे तक आ जाते हैं

बच्चों का नदी किनारे खेलना खतरे को और बढ़ा देता है

पहले भी सामने आ चुके हैं मामले

बहराइच और आसपास के तराई क्षेत्रों में पहले भी मगरमच्छ के हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं, खासकर:

घाघरा और उसके सहायक नालों के किनारे

बारिश के मौसम या जलस्तर बढ़ने के दौरान

यह घटना उसी बढ़ते खतरे की एक और कड़ी मानी जा रही है।

ग्रामीणों का गुस्सा और मांग

घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और नाराजगी दोनों है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है:

नदी किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं

वन विभाग की टीम तैनात हो

मगरमच्छों को सुरक्षित तरीके से पकड़कर दूर छोड़ा जाए

बच्चों की सुरक्षा के लिए निगरानी बढ़ाई जाए

प्रशासन/वन विभाग का रुख

सूचना मिलने के बाद वन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।

अधिकारियों के अनुसार:

मौके पर टीम भेजी जाएगी

इलाके में निगरानी बढ़ाई जाएगी

जरूरत पड़ने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा

 

01 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई आउटरीच कार्यक्रम और आंतरिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं
  • 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई आउटरीच कार्यक्रम और आंतरिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं। इन आउटरीच कार्यक्रमों के तहत एक वृद्धाश्रम, मानसिक रूप से दिव्यांग बच्चों के स्कूल और एक सरकारी स्कूल का दौरा किया गया। वृद्धाश्रम में चादरें और एक समय का भोजन वितरित किया गया, साथ ही एक स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया। स्कूलों में शैक्षिक सामग्री और स्टेशनरी किट बांटे गए। दोनों स्कूलों के विद्यार्थियों को एक लघु-नाटिका (स्किट) के माध्यम से स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

Read More 01 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक ‘स्वच्छता पखवाड़ा’ के अंतर्गत, स्वच्छता और साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए कई आउटरीच कार्यक्रम और आंतरिक गतिविधियाँ आयोजित की गईं

*दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद व लगभग 300 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, 03 अभियोग पंजीकृत* 

 

 

रायबरेली जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 एवं आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 02 की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।

टीम द्वारा तहसील सदर के थाना गुरुबक्शगंज अंतर्गत ग्राम पथरीगढ़ एवं घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 300 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

जयमाला में विवाद बना जानलेवा, फोटो खिंचाने को लेकर मारपीट में दूल्हे के बड़े भाई की मौत

शादी का माहौल मातम में बदला, घराती-बराती के बीच झड़प; पुलिस जांच में जुटी

महराजगंज (उत्तर प्रदेश)।

जनपद महराजगंज के नौतनवां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरगदही गांव में बीती रात एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब जयमाला कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस घटना में दूल्हे के बड़े भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नौतनवां क्षेत्र के चड़लहा गांव से बारात बरगदही पहुंची थी। जयमाला कार्यक्रम के दौरान फोटो खिंचाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते घराती और बराती पक्ष के बीच मारपीट में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और भोजन की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। कई स्थानों पर खाने की थालियां सड़कों पर बिखरी नजर आईं।

घटना के दौरान दूल्हे के बड़े भाई के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया और शादी का माहौल गम में बदल गया।

घटना के बाद मृतक के परिजन शव को लेकर दुल्हन पक्ष के घर पहुंच गए, जिससे स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित करने का प्रयास किया।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


स्थान: बरगदही, नौतनवां (महराजगंज)

कारण: फोटो खिंचाने को लेकर विवाद

परिणाम: एक युवक की मौत

स्थिति: पुलिस जांच जारी

 

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।