फ्रेंड्स टाइम्स
Breaking News
सनातन सेना संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वृजेन्द्र फौजी की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई सम्पन्न, विस्तार और उद्देश्यों पर हुआ मंथन-*

 

*रायबरेली*! सनातन सेना संगठन की मासिक बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष वृजेन्द्र सिंह फौजी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्ययोजना एवं मूल उद्देश्यों को लेकर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष वृजेन्द्र सिंह फौजी ने कहा कि सनातन सेना का मुख्य उद्देश्य समाज सेवा, धर्म रक्षा, भेदभाव एवं जातिवाद का उन्मूलन तथा जनहित के कार्यों को सशक्त एवं संगठित रूप से आगे बढ़ाना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन “सबका साथ, सबका सम्मान” के मूल सिद्धांत पर कार्य कर रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान समय में संगठन को सशक्त बनाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता की सक्रिय भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। संगठन के विस्तार पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने बताया कि प्रदेश एवं जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन तेजी से किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक युवाओं एवं समाजसेवियों को जोड़कर संगठन को नई दिशा और ऊर्जा प्रदान की जा सके।

बैठक के दौरान आगामी योजनाओं, कार्यक्रमों एवं जनजागरूकता अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए तथा संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने हेतु एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

जिला कारागार में बन्दियों के विधिक अधिकार विषय पर आयोजित हुआ जागरुकता शिविर*_

 

रायबरेली उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ तथा माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली अमित पाल सिंह के दिशा-निर्देशन में अमोद कंठ सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायबरेली द्वारा जिला कारागार, रायबरेली का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सचिव द्वारा जिला कारागार में स्थित पाकशाला के अतिरिक्त चिकित्सालय का निरीक्षण करते हुए बन्दियों से मिलकर उनका हालचाल जाना गया। दौरान निरीक्षण सचिव द्वारा बन्दियों से उनके मुकदमें में पैरवी के सम्बन्ध में अधिवक्ता की उपलब्धता के बाबत जानकारी ली गयी। निरीक्षण के पश्चात बन्दियों को विधिक रुप से जागरुक करने हेतु विधिक जागरुकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित बन्दियों को उनके विधिक अधिकार बताये गये तथा यह भी बताया गया कि जिन बन्दियों को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो वह जेल में स्थित लीगल ऐड क्लीनिक के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कर सकते है।
इस मौके पर जेल अधीक्षक प्रभात सिंह, जेलर हिमाशुँ रौतेला, चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल राजकुमार सिंह, जेल चिकित्साधिकारी डा0 सुनील अग्रवाल व असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिंल योगेश चन्द्र, उपकारापाल सुमैया परवीन व जनमेजय सिंह उपस्थित रहे।

भतीजे ने बुआ के साथ की साजिश, बैंक जाते समय 19 हजार रुपये का झोला छीन लिया; दो बाल अपचारियों को पुलिस ने पकड़ा, 18,700 रुपये बरामद

 

रायबरेली। थाना भदोखर क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। भतीजे ने अपनी बुआ को बहकाकर साजिश रची और उसके साथ मिलकर 19,000 रुपये का झोला छीन लिया। पुलिस ने मात्र एक दिन में दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना 6 अप्रैल 2026 की सुबह की है। ग्राम पुरे केसरी मजरे झकरासी निवासी श्रीमती छेदाना पत्नी श्यामलाल ने थाना भदोखर में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने अपनी भैंस 19,000 रुपये में बेची थी। वे रुपये अपने भतीजे के साथ ग्रामीण बैंक मुंशीगंज में जमा कराने जा रही थीं। बैंक पहुंचने पर भतीजे ने कहा कि अभी लंच टाइम चल रहा है, इसलिए रुपये उसके दोस्त के यहां जमा कर देंगे।

भतीजे ने बुआ को अपनी साइकिल पर बिठाकर ले जाना शुरू किया। जैसे ही वे जुबेलेशन होटल के पास पहुंचे, एक लड़का मोटरसाइकिल पर आया और बुआ के हाथ से रुपये से भरा झोला छीनकर भाग गया। बाद में महिला ने शक जताया कि यह घटना उनके भतीजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है।प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोखर में बाल अपचारी अभियोग दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री रवि कुमार के निर्देशन में टीमों ने त्वरित कार्रवाई की

07 अप्रैल 2026 को पुलिस ने दोनों बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में एक बाल अपचारी ने बताया कि योजना के अनुसार वह अपनी बुआ को बहकाकर प्रयागराज हाईवे पर सर्विस रोड की तरफ ले जा रहा था और लगातार अपने साथी को सूचना दे रहा था। जुबेलेशन होटल के पास पहुंचते ही साथी ने झोला छीन लिया। पुलिस ने छीने गए 18,700 रुपये बरामद कर लिए। दोनों बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन संपन्न* 

 

रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार व जिला प्रोबेशन अधिकारी जयपाल वर्मा के कुशल मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र – डीह में मिशन शक्ति अभियान 5.0 (द्वितीय चरण) के कार्यक्रमों के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकारी योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना और लाभार्थियों को सीधे सहायता प्रदान करना है, महिलाओं को आत्मनिर्भरता के अवसर और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा निराश्रित महिलाओं और समाज के वंचित वर्गों को सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान है। शासन द्वारा चलाई जा रही समस्त योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, वृद्धा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।वन स्टॉप सेंटर के बारे में समस्त टोल फ्री नंबर 181, 112, 1098, 190, 108, 1076 के बारे में जानकारी दी गई।

इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डा. सत्यपाल, बी0पी0एम प्रदीप कुमार पाण्डेय, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शारदा प्रसाद, वी0एम0सी0 यूनिसेफ अरुण कुमार सिंह, डीएमसी शेफाली सिंह, जेंडर स्पेशलिस्ट पूजा तिवारी, काउंसलर श्रद्धा सिंह, केस वर्कर अर्चना, ए एन एम, आशा, महिलाएं उपस्थिति रही।

*दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद*  लगभग 350 किलोग्राम लहन मौके पर नष्ट, तीन अभियोग पंजीकृत*  रायबरेली  जिलाधिकारी

रायबरेली  जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी विशेष प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 01 की टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी।   टीम द्वारा तहसील सदर के थाना भदोखर अंतर्गत ग्राम काबुलीयन एवं मनेहरू में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों पर दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान 50 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा लगभग 350 किलोग्राम लहन बरामद कर मौके पर नष्ट करते हुए 03 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

साहब डलमऊ पुलिस दर्ज करती है गलत रिपोर्ट, एसपी से शिकायत

 

 

 

 

रायबरेली जिले की पुलिस सही रिपोर्ट नहीं लिखती है। गंभीर अपराध को भी छोटी-मोटी धाराओं में बदलकर पीड़ित को हैरान परेशान कर पूरे मामले को समाप्त करने की पुलिस साजिश रचती है। कुछ ऐसी ही शिकायत आज पुलिस अधीक्षक राय बरेली से दर्ज करवाई गई है जिसमें पीड़ित पक्ष ने कहा है कि पुलिस ने दबंगों के आगे सही रिपोर्ट नहीं लिखी । डलमऊ थाना क्षेत्र पूरे जनवारन निवासी कालीचरण की पुत्री गीता धोबी ने आरोप लगाया है कि गांव के ही शीतल दीन यादव पुत्र संतु और रज्जन यादव ने मिलकर उसकी 60 वर्षीय वृद्ध मां कमला के साथ मारपीट की। पुलिस अधीक्षक को भेजे गए शिकायत पत्र में कहा है कि उसकी मां कमला 4 अप्रैल को अपने खेत पर गई तो देखा की शीतल दीन अपने बाग में पानी लगाए हुए हैं और उनके पानी से पीड़िता के भी गेहूं का खेत भर रहा है तो वह मेढ़ पर मिट्टी डालकर रोकने लगी । इसी बात पर शीतलदीन ने उसे जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मां बहन की गाली दी और जब तक मारा पीटा। जानकारी मिलने पर बेहोश अवस्था में गीता देवी अपनी मां को अस्पताल से थाने लेकर गई । गीता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत दर्ज करवाई है कि विपक्षी रसूखदार और दबंग हैं जिस पर पुलिस ने उसकी सही रिपोर्ट नहीं दर्ज की। जिस कारण पुलिस ने जाति सूचक शब्दों को लेकर गाली गलौज की धाराओं को भी हटा दिया। डलमऊ पुलिस पीड़ित पक्षों की मनमानी रिपोर्ट दर्ज करती है यह कोई पहला मामला नहीं है । इससे पूर्व भी डलमऊ पर पुलिस द्वारा मनमाने ढंग से रिपोर्ट दर्ज करने या एनसीआर दर्ज करने की शिकायत सामने आई है। जिससे लगता है कि पुलिस ने गंभीर अपराधों में भी मात्र एनसीआर दर्ज करना सीख लिया है। जिससे कि अपने उच्च अधिकारियों को बता सके कि उसने अपनी कार्रवाई संपूर्ण कर ली है। लेकिन नतीजा यह होता है कि दबंग के हौसले बुलंद हो रहे हैं और अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है ।

बालिका सशक्तिकरण की मिसाल: नरायनपुर विद्यालय में साइकिल सम्मान समारोह, छात्राओं में बढ़ा आत्मविश्वास

गोरखपुर। चरगावां विकास क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय नरायनपुर में 6 अप्रैल 2026 को आयोजित साइकिल सम्मान समारोह ने बालिका शिक्षा को नई दिशा देने का संदेश दिया। प्रातः 9:00 बजे शुरू हुए इस कार्यक्रम में छात्राओं को साइकिल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को दर्शाया गया।

गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ कार्यक्रम

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी विजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट पूजा गुप्ता (महानगर मंत्री, भाजपा महिला मोर्चा), कार्यक्रम अध्यक्ष ग्राम प्रधान गोपाल भारद्वाज तथा विशेष अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवीण चंद मिश्रा ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

काजल और प्रियंका को साइकिल देकर किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की मेधावी छात्राओं काजल एवं प्रियंका को साइकिल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से न केवल बालिकाओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, बल्कि उनके भीतर शिक्षा के प्रति आत्मविश्वास और लगन भी बढ़ेगी।

अतिथियों का सम्मान और स्वागत

विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया और श्री रामलला की तस्वीर भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान अभिभावकों और ग्रामीणों की भी उल्लेखनीय सहभागिता रही।

संचालक विक्रम सिंह का प्रेरणादायक वक्तव्य

कार्यक्रम के संयोजक एवं संचालक, अनुदेशक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विक्रम सिंह ने अपने संबोधन में कहा

“बालिका शिक्षा समाज की प्रगति की आधारशिला है। जब एक बेटी पढ़ती है, तो पूरा परिवार शिक्षित होता है। यह साइकिल केवल एक साधन नहीं, बल्कि बेटियों के सपनों को उड़ान देने का माध्यम है। हम सभी का दायित्व है कि हर बालिका को शिक्षा से जोड़ें और उसे आगे बढ़ने का अवसर दें।”

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बालिका शिक्षा को मिला नया आयाम

समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने एक स्वर में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल छात्राओं के लिए प्रेरणादायक रहा, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक सशक्त कदम भी साबित हुआ।

किसान भगवान स्वरूप है हम आपके हर सुख दुःख में साथ खड़े है-अतुल सिंह 

 

 

कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के पूरे दवन,भगौती पुरवा,तिवारीपुर,सुदामापुर,ककोरन आदि गाँवों में चौपाल एव जनसंपर्क कर लोगो की समस्याएं सुनी व कांग्रेस के हाँथों को मजबूत करने की अपील की।इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार विधानसभा की जनता हमारे परिवार रूपी है हम आपके हर सुख दुख में साथ खड़े रहेंगे ऊंचाहार विधानसभा का दुर्भाग्य है कि ऐसा विधायक मिला है जिसको आप सबकी समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है क्षेत्रीय विधायक दूसरे के द्वारा कराए गए कार्यों को अपना बताने में लगे रहते हैं श्री सिंह ने कहा कि आवारा पशुओ एवं बिजली के विल से जनता हमारी परेशान है,आज भी विधानसभा ऊंचाहार में कई गांव ऐसे हैं जहां सड़क और पानी नहीं है,जनता परेशान है राहुल गांधी जी आप सबकी लड़ाई लगातार लड़ रहे हैं उनके हाथों को मजबूत करने की जरूरत है।कांग्रेस ने देश के विकास के लिए बहुत कुछ किया है।इसके बाद श्री सिंह ने कोटिया चित्रा और सहजादपुर में विद्युत विभाग की लापरवाही से गेंहू के खेत में चिनगारी गिरने से आग 🔥 लगने से श्री हंसराज सिंह 3.5 बीघा,श्री विकास सिंह 2 वीघा,श्री राम लाल और श्री विंदा की फसल जलकर राख होने की सूचना पाकर पीड़ित किसानों से मिलकर उनका दुख दर्द सुना और उपजिलाधिकारी और अधिशासी अधिकारी विद्युत विभाग से बात कर हर सम्भव मदद करने के लिए कहा।किसान भगवान स्वरूप है हम उसके हर सुख दुःख में साथ खड़े है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला सचिव शैलेंद्र सिंह,रामदत्त पांडे,आशु सिंह,कप्तान सिंह,विवेक यादव,विकास सिंह,कप्तान सिंह,गोलू अग्रहरि,गुड्डू सिंह,अजय अग्रहरि,रामनरेश यादव,रमेश कुमार लोधी,अजय प्रजापति,हिमांशु तिवारी,गंगादिन मौर्य,धीरज लोधी,नागेंद्र गौतम,राम कुमार गौतम,रामेश्वर सरोज आदि सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित थे!

*कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाएं: अरविंद श्रीवास्तव* *रायबरेली में संगीत शिक्षा का नया केंद्र, तालरंग अकैडमी का भव्य शुभारंभ*

*कला एवं

रायबरेली शहर के कचहरी रोड स्थित तालरंग म्यूजिक अकैडमी का शुभारंभ भव्यता एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अकादमी का उद्घाटन भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अरविंद श्रीवास्तव, एडवोकेट द्वारा किया गया। इस अवसर पर अरविन्द श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में आज के समय में रोजगार की अपार संभावनाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि बच्चे एवं युवा यदि संगीत और कला को गंभीरता से अपनाएं, तो वे इस क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य बना सकते हैं। अकादमी के निदेशक अमरदीप सिंह एवं प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां शास्त्रीय संगीत, कथक, वेस्टर्न म्यूजिक, हिप-हॉप, बॉलीवुड डांस, गायन, वाद्य यंत्रों सहित संगीत एवं नृत्य की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण एक ही स्थान पर प्रदान किया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों को समग्र कला शिक्षा मिल सके। कार्यक्रम का संचालन अमित सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर माधव सेवा संस्थान की अध्यक्ष प्रियंका अवस्थी, प्रभाकर गुप्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शारीरिक प्रमुख अमित सिंह चौहान, प्रदीप आजाद, राजा राम मौर्य, डॉ. सी.बी. सिंह, डॉ. संतलाल, मंजू सिंह सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के अंत में निदेशक अमरदीप द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा अकादमी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मेहदावल धूमधाम से मनाई गई महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती

संतकबीरनगर, 05 अप्रैल। जिले में महाराजा गुह्यराज निषाद जयंती के अवसर पर एक भव्य एवं ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम को लेकर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिला संवाददाता अर्जुन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन न केवल एक धार्मिक या सामाजिक कार्यक्रम है, बल्कि यह समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति और एकता का प्रतीक भी है।

कार्यक्रम का आयोजन अतरवास स्थित तिलकधारी इंटर कॉलेज, सियर उत्तर पट्टी, मेहदावल में किया गया। आयोजकों ने समाज के सभी सम्मानित बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की थी, ताकि कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाया जा सके।

इस अवसर पर कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग मौजूद रहें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री लौटनराम निषाद शिरकत किए। वहीं संत कबीर नगर के लोकप्रिय सांसद श्री लक्ष्मीकांत उर्फ पप्पू निषाद, समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष केडी यादव, प्रिया पाठक, सुनील सिंह, ब्लॉक प्रमुख चंद्रशेखर सिंह, विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष रामनयन निषाद समेत कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इसके अलावा पूर्व सभासद राधेश्याम निषाद, सभासद प्रतिनिधि दिनेश निषाद तथा कार्यक्रम संयोजक स्वामीनाथ साहनी (जिला उद्योग अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी, संत कबीर नगर) भी कार्यक्रम की तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाए।

 

error: कोई भी कंटेंट कॉपी न करें, नहीं तो आप पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है।